Sunny Deol Gadar 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अदाकारा अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर बीती शाम रिलीज हो गया है। ट्रेलर को देखकर फैंस फिल्म देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं, ‘गदर 2’ के ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की पूरी टीम को साथ देखा गया।
इस इवेंट में अभिनेता सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी एकदम अलग अंदाज में पहुंचे थे। इवेंट के फोटोज और वीडियो में दोनों सितारों के लुक को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा।
Gadar 2 Trailer लॉन्च के दौरान भावुक हुए सनी देओल
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल भावुक हो गए। एक्टर के लिए ‘गदर 2’ बेहद खास है। फिल्म गदर के 22 साल बाद इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लाया जा रहा है और ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लोगों का प्यार देखकर सनी देओल की आंखों से आंसू छलक आए।
‘पाजी तुसी हमारी जान हो, हिंदुस्तान जिंदाबाद…’
इतना ही नहीं बल्कि जैसे ही सनी स्टेज पर आए तो फैंस ने कहना शुरू किया कि ‘पाजी तुसी हमारी जान हो, हिंदुस्तान जिंदाबाद…’ इसके बाद एक्टर ने सभी को धन्यवाद बोला और अभिनेता की आंखों से आंसू गिरने लगे।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘गदर 2’
बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर मुबई में लॉन्च हुआ है। इस इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट अलग अंदाज में नजर आई। वहीं, अगर ट्रेलर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि इस बार तारा सिंह अपने बेटे के लिए पाकिस्तानी फौज से लड़ते नजर आएंगे। साथ ही फिल्म के ट्रेलर में सकीना यानी अमीषा पटेल भी नजर आ रही है। फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरो में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
4 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
6 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
9 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines