Sunny Deol Fees Hike: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म का क्रेज फैंस के सिर पर चढ़ा हुआ साफ दिखाई दे रहा है। कमाई के मामले में भी गदर 2 काफी आगे निकल आई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसकी सफलता की कहानी चीख-चीखकर सुना रहा है।
यह भी पढ़ें : Sana Khan अपने डेढ़ महीने के बेटे को देना चाहती हैं इन 3 चीज़ो की तालीम, वीडियो शेयर कर किया रिवील
सनी देओल को उसी पुराने अंदाज में देख उनके फैंस खुशी से एक बार फिर झूम उठे। फिल्म की कहानी और तारा और सकीना की लव स्टोरी ऑडियंस के दिलों में उतर गई है।
Image Credit : instagram
सनी देओल ने बढ़ाई अपनी फीस
ऐसे में एक बार फिर सनी देओल का थमा हुआ करियर रफ्तार पकडता दिखाई दे रहा है। गदर 2 के 400 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करने के बाद सनी देओल एक बार फिर डिमांड में आ गए हैं। उन्हें फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म की सक्सेस अब सनी देओल के सिर पर चढ़ गई है। दरअसल, अब सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की है। कहा जा रहा है कि गदर की सफलता के बाद उन्होंने अपने रेट बढ़ा दिए हैं।
केआरके ने ट्वीट कर दी जानकारी
इतना ही नहीं उन्होंने अब बॉलीवुड के 2 सुपरस्टार खान को टक्कर देने का भी प्लान बना लिया है। दावा किया जा रहा है कि अब सनी देओल ने अपनी फीस तो बढ़ाई ही है, साथ ही अब वो शाहरुख खान और सलमान खान से भी ज्यादा पैसों की डिमांड कर रहे हैं। फिल्म क्रिटिक केआरके ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, “एक प्रोड्यूसर ने अपनी अगली फिल्म में साइन करने के लिए सनी देओल से मुलाकात की और सनी ने 50 करोड़ मांगे!”
इतने करोड़ चार्ज करते हैं शाहरुख और सलमान
बता दें, अगर ये खबर सच है तो सनी देओल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और भाईजान यानी सलमान खान से भी आगे निकल गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और शाहरुख खान अपनी एक फिल्म के लिए करीब 40 से 45 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा अगर वो फिल्म को प्रोड्यूस करते हैं तो फिल्म में उनका प्रॉफिट शेयर भी होता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines