Sunny Deol Cried: हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने तहलका मचाया है। 22 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर फैंस ‘तारा सिंह’ की एंट्री से बेहद खुश है। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ने 24 दिनों में 500 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं, हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी।
‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में पूरे बॉलीवुड को एक साथ देखा गया। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो देखकर सनी के फैंस चिंता में आ गए हैं, चलिए बताते हैं कि आखिर सनी देओल क्यों रो रहे हैं?
यह भी पढ़ें- Jawan से जुड़े इस सवाल का दें जवाब और मुफ्त में पाएं Shahrukh Khan की फिल्म की टिकट
सनी देओल ने शेयर की वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल को रोते हुए देखा जा सकता है। फिल्म ‘गदर 2’ की सक्सेस के बाद कई बार सनी देओल को इमोशलन होते हुए देखा गया है। वहीं, अब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
रोते हुए दिखें सनी देओल
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सुपरस्टार सनी देओल एक शो में एंट्री करते हैं, तो वहां मौजूद दर्शक चिल्लाने लगते हैं और एक्टर का वेलकम करते हैं। सनी देओल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है।
मैं इसके लायक हूं या नहीं- सनी देओल
इतना ही नहीं फिर सनी देओल अपने आंसू पोंछते हैं और कहते हैं कि जिस तरह से ये लोग खुश हो रहे हैं जो मैंने किया है तो यकीन नहीं हो रहा है कि मैं इसके लायक हूं या नहीं। सनी देओल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही सभी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं, एक्टर के इस वीडियो पर अमीषा पटेल, बॉबी देओल और बोनी कपूर ने भी कमेंट किया है और अभिनेता की तारीफ की है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
4 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
6 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
8 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
17 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines