वो एक्टर जिसने 65 साल की उम्र में किया कमबैक, बैक टू बैक दी ब्लॉकबस्टर फिल्में; पाकिस्तान में भी मशहूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में भी है. 65 साल की उम्र में कमबैक करके इस सितारे ने साबित कर दिखाय कि वो किसी से कम नहीं हैं. चलिए उनके कमबैक के बारे में जानते हैं.

sunny deol, sunny deol comeback, sunny deol throwback

बॉलीवुड का वो सितारा जिसने 65 की उम्र में दी ब्लॉकबस्टर फिल्में

बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने सेलिब्रिटी फैमिली से होने के बाद भी अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. सुपरस्टार पिता होने के बाद भी इन सितारों की अलग फैन-फॉलोइंग है. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने पिता के स्टारडम को अलग रखकर ऑडियंस में पहचान बनाई. इस सितारे ने 65 की उम्र में कमबैक भी किया जो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी इस सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. हम बात कर रहे हैं सनी देओल की. चलिए आपको भी उनके कमबैक के बारे में डिटेल में बताते हैं.

90 के दशक में लूट महफिल

सुपरस्टार धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने अपनी फैन फॉलोइंग खुद के दम पर बनाई है. 90 के दशक में लोगों को अपनी एक्टिंग और एक्शन सीन्स से सनी देओल ने दीवाना बना दिया था. साल 2001 में आई ‘गदर’ फिल्म के बाद तो भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी सनी देओल काफी फेमस हो गए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और ये सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी.

पाकिस्तान में भी फेमस

65 साल की उम्र में एक बार फिर सनी ने 10 साल बाद पर्दे पर कमबैक किया. वो गदर का दूसरा पार्ट लेकर आए जो सिनेमाघरों में फिर से ब्लॉकबस्टर साबित हुई. साल 2023 में आई ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 625.54 करोड़ की कमाई की थी. सनी यहीं नहीं रुके साल 2025 में वो ‘जाट’ फिल्म लेकर आए. ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही. ‘जाट’ ने 118.79 की कमाई की. 65 साल की उम्र में भी कमबैक कर सनी ने साबित कर दिया की वो किसी से कम नहीं हैं. बैक टू बैक 2 सुपरहिट फिल्में देने के बाद यंग जेनरेशन भी सनी की फैन फॉलोइंग लिस्ट में शामिल हो गई.

पॉलिटिक्स में भी रख चुके कदम

एक्टिंग के साथ-साथ सनी देओल पॉलिटिक्स में भी हाथ आजमा चुके हैं. 2019 से 2024 तक सनी लोकसभा संसद सदस्य थे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में पंजाब के गुरदासपुर का प्रतिनिधित्व किया. ‘बेताब’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सनी देओल आज ‘जाट’ बनकर बॉलीवुड में राज कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ