सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं खबर यह भी आ रही है कि सनी देओल ने ‘किल’ फिल्म के डायरेक्टर संग हाथ मिलाया है. दरअसल, सनी पाजी अब अपना रूख एक्शन फिल्मों की तरह कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने निखिल नागेश भट्ट को अपना साथी चुना है. आपको बता दें कि ‘किल’ फिल्म के बाद से ही डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट काफी चर्चा में चल रहे है. ‘किल’ फिल्म में भरपूर एक्शन-थ्रिलर देखने को मिला था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया था. वहीं अब निखिल सनी देओल के साथ एक भरपूर एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें: विवादों के बीच रिलीज हुआ ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘पान की दुकान’, शाहिद कपूर के डांस ने मचाया धमाल
‘किल’ के डायरेक्टर संग काम करेंगे सनी देओल
सनी देओल के साथ ‘किल’ के डायरेक्टर का नाम आते ही इंडस्ट्री में काफी बज बना हुआ है. हालांकि फिल्म निर्माताओं ने अभी सारी जानकारी को साझा नहीं किया है, उन्होंने इसे गुप्त रखने का फैसला किया है. लेकिन पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल और निखिल नागेश भट्ट साल 2026 में अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. सनी पाजी की इस फिल्म को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसमें आपको भरपूर एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं सनी देओल के फैंस को उनका एक नया अवतार देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar की टक्कर में कोई नहीं, रणवीर सिंह की फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘गबरू’ कि बात करें, तो यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है. इतना ही नहीं मेकर्स ने अभी नए तारीख का ऐलान भी नहीं किया है. दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ को लेकर गबरू के मेकर्स ने यह फैसला लिया है. सनी देओल के फैंस को उनकी फिल्म ‘गबरू’ का अब भी इंतजार करना होगा.
संबंधित खबरें
सलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 hr ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
3 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
15 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
16 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
17 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
19 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
21 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines