Gadar 2 Actor Sunny Deol Fees For Ramayana: सनी देओल (Sunny Deol) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ‘गदर 2’ (Gadar 2 ) की सफलता के बाद एक्टर इन दिनों अपनी फीस को लेकर कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि सनी देओल ने अचानक अपनी फीस पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी है। वहीं, अब इसी मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्टर जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में उन्हें आप हनुमान के किरदार में देख सकेंगे। लेकिन भगवान के इस रोल को प्ले करने के लिए सनी ने अब बड़ी डिमांड रख दी है।
यह भी पढ़ें: वेश्यावृत्ति तो कभी ड्रग्स तस्करी मामले में जेल बना इन एक्ट्रेसेस का घर, लिस्ट में शामिल हैं कई मशहूर नाम
एक्टर ने वसूली करोड़ो की फीस
रिपोर्ट्स का दावा है कि मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के लिए सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ाने की डिमांड कर दी है। एक्टर इस रोल के लिए अब मेकर्स से मोटी रकम वसूलने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सनी देओल को हनुमान के किरदार में कास्ट करने के लिए मेकर्स को 45 करोड़ रुपए चुकाने पड़े हैं। ज़रा सोचिए जब 1 एक्टर ही इतनी फीस लेगा तो बाकी स्टारकास्ट की फीस मिलकार फिल्म का बजट कितना बढ़ जाएगा। वैसे सिर्फ सनी ही नहीं बल्कि इस फिल्म के बाकी एक्टर्स भी फीस बढ़ाने से पीछे नहीं हटे।
फैंस का रिएक्शन
वहीं, जबसे ये खबर बाहर आई है कि सनी देओल ‘रामायण’ में हनुमान बनने के लिए 45 करोड़ रुपए मांग रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स इस पर लगतरार रिएक्ट करते नज़र आ रहे हैं। कोई उनके इस फैसले को सपोर्ट कर रहा है तो कोई इस बात पर उनका मज़ाक बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि 22 साल बाद एक्टर की एक हिट फिल्म आई है और अब उन्हें लगता है कि ये उनका युग है। वहीं, गदर 2 में उनकी परफॉरमेंस देखकर कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी बातें कर रहे हैं।
आसान नहीं होगा हनुमान का किरदार
बता दें, स्क्रीन पर भगवान हनुमान का रोल प्ले करना एक तरफ सनी देओल के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। तो दूसरी तरफ ये उनके लिए काफी चैलेंजिंग होने वाला है। एक्टर ने ऐसे में फैसला लिया है कि वो इस फिल्म के पूरे होने से पहले कोई दूसरे प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे। दरअसल, वो इस फिल्म पर पूरी तरह से फोकस करना चाहते हैं। इस करैक्टर के लिए उन्हें अपनी बॉडी पर भी ध्यान देना होगा। बॉडी टाइप चेंज करने के लिए ये रकम अब एक्टर ने तय कर ली है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
16 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
22 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
23 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines