Bobby Deol Mother In Law Passes Away: इन दिनों अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं, एक्टर का परिवार भी फिल्म की सक्सेस का जश्न मना रहा है।
इस बीच देओल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सनी देओल के भाई बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
यह भी पढ़ें- ये क्या काम करने लगे Sunil Grover? वीडियो देख यूजर्स भी बोले- ‘कितना कमा लेते हो’
लंबे टाइम से बीमार थी मर्लिन आहूजा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्लिन आहूजा बीते लंबे टाइम से बीमार थी। वहीं, कई दिनों से वो ज्यादा बीमार चल रही थी और रविवार देर शाम को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉबी देओल की वाइफ तान्या की मां मर्लिन आहूजा के निधन से पूरा परिवार बेहद दुखी है।
सदमे में देओल परिवार
बता दें कि तान्या के अलावा मर्लिन के दो और बच्चे विक्रम आहूजा और मुनीषा आहूजा भी है। मर्लिन के निधन से देओल परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताते चलें कि बीते दिन यानी रविवार को पूरा देओल परिवार सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की सक्सेस का जश्न मना रहा थी और इस बीच इस खबर ने पूरे परिवार को सदमे में ला दिया है।
‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में शामिल नहीं हुई मर्लिन आहूजा
बता दें कि अपनी बीमारी के कारण तान्या की मां मर्लिन आहूजा फिल्म ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में भी शामिल नहीं हुई थी। उनके अचानक निधन से हर कोई बेहद दुखी है। मर्लिन आहूजा मुंबई में ही रहती थीं और वो एक फैमिली बिजनेस से ताल्लुक रखती थीं। बताते चलें कि बॉबी देओल की वाइफ तान्या की मां खुद भी बिजनेसवुमेन थीं।
टॉप बैंकर थे मर्लिन आहूजा के पति
इसके साथ ही अगर मर्लिन आहूजा के पति की बात करें तो देवेंद्र आहूजा भी सेन्चूरियन बैंक के टॉप बैंकर हुआ करते थे। साथ ही वो 20वीं सेन्चुरी फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे। वहीं, अब मर्लिन आहूजा के अचानक हुए निधन से पूरा देओल परिवार सदमे में है।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
2 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
5 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
6 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines