Sunny Deol Birthday Special: 90 के दशक के बॉलीवुड के दिग्गज और बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले सनी देओल (Sunny Deol) पिछले दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर सुर्खियों में रहे थे। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 523.79 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 686 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हो चुकी है। जहां यह ‘गदर’ मचा रही है। वहीं, आज सनी देओल अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 19 अक्टूबर, 1957 को साहनेवाल में हुआ था।
एक्टर ने 65 साल के अपने लंबे करियर में 60 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कुछ सफल रहीं तो कुछ फिल्मों को असफलताओं का चेहरा भी देखना पड़ा। सनी देओल धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बड़े बेटे हैं। उनका असली नाम अजय सिंह देओल (Ajay Singh Deol) है। सनी शुरुआत से ही अपने पिता धर्मेंद्र की तरह एक्टर बनना चाहते थे। एक्टिंग को लेकर काफी पैशनेट रहने वाले सनी ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की थी।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Dunki का ‘World Cup 2023’ से क्या है कनेक्शन? टीजर से जुड़ा अपडेट भी आया सामने
को-स्टार संग Sunny Deol के खराब रिश्ते
उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत हिट फिल्म ‘बेताब’ से डेब्यू किया था। इसी फिल्म से एक्टर को एक्शन हीरो के नाम से जाना जाने लगा। अपने शांत स्वभाव को लेकर पहचाने जाने वाले सनी के अपने को-स्टार संग व्यवहार काफी खराब होने लगे थे, जिनमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) का नाम शामिल है। बताया जाता है कि इन दोनों के साथ सनी का ऐसा मनमुटाव हुआ कि उन्होंने एक दूसरे के साथ काम करने से ही मना कर दिया था। सनी देओल और SRK ने एक साथ यश चोपड़ा की फिल्म ‘डर’ में नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच खटास पनपनी शुरू हुई जो कई सालों तक जारी रही।
अनिल कपूर और सनी दरेओल की लड़ाई
ऐसा ही एक किस्सा अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सनी देओल का भी है। दरअसल, दोनों साल 1986 में आई फिल्म ‘राम अवतार’ में साथ नजर आए थे। इस फिल्म के एक सीन में सनी को अनिल का गला दबाना था, लेकिन उन्होंने अनिल का गला इतनी जोर से दबाया कि वह डर गए थे, जिसके बाद अनिल ने काफी हंगामा मचाया था और उनका कहना था कि सनी ने ऐसा जानबूझकर किया है, जिसके बाद दोनों किसी और फिल्म में साथ नजर नहीं आए। इतना ही नहीं, को-स्टार्स के साथ झड़प के बाद उनकी छवि एंग्री यंग मैन की बन गई थी।
पत्नी को लेकर भी है Sunny का दिलचस्प किस्सा
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल (Pooja Deol) लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। सनी और पूजा की शादी साल 1984 में हुई थी। दोनों की शादी सनी के फिल्मी करियर के शुरू होने से पहले ही हो गई थी, लेकिन उनके पिता धर्मेंद्र चाहते थे कि सनी की पहली फिल्म ‘बेताब’ की रिलीज से पहले उनकी शादी की खबर बाहर नहीं आनी चाहिए। इसलिए एक्टर ने अपनी पत्नी को लंदन भेज दिया था, जिससे वो छुप-छुपकर मिलने जाया करते थे।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
10 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
11 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
12 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
13 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
14 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines