Sunny Deol की नेटवर्थ कितनी? Jaat से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगे धर्मेंद्र के लाल
Author: Nancy Tomar
Oct 19, 2024 02:27 PM IST
Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की बात करें, तो आज भी वो फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सनी देओल की कमाल की एक्टिंग उन्हें हमेशा लोगों से जोड़े रखती है। आज अभिनेता अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस भी सनी को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सनी ना सिर्फ अपने बर्थडे बल्कि आने वाली फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अभिनेता की नेटवर्थ भी ‘गदर’ काटने वाली है। जी हां, सनी देओल की पास इतनी दौलत है जितना तो कई फिल्में कमाई भी नहीं कर पाती। आइए जानते हैं अभिनेता की नेटवर्थ के बारे में…
मोटी फीस लेते हैं सनी देओल
सनी देओल बॉलीवुड के टॉप हीरोज में से एक हैं। एक्टिंग, एक्शन, लुक्स… सनी की हर चीज एकदम कमाल की है और यही वजह है कि वो आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अपने काम के लिए एक्टर मोटी फीस भी चार्ज करते हैं। जी हां, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपनी फिल्म ‘गदर 2’ के लिए आठ करोड़ रुपये लिए थे। इतना ही नहीं बल्कि एक अभिनेता होने के साथ-साथ वो एक बिजनेस मैन भी हैं। इसके अलावा सनी सांसद भी रह चुके हैं।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं सनी?
सनी देओल के पास आलीशान घर के साथ-साथ खेती वाली जमीन और फार्म्स भी हैं। इसके अलावा सनी के पास बिजनेस से भी पैसे आते हैं। अगर सनी देओल की टोटल नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 130 करोड़ रुपए है। हालांकि इसमें सबसे गौर करने वाली बात ये है कि इसमें बीस करोड़ रुपये से ज्यादा की खेती वाली जमीन हैं।
फिल्म ‘जाट’ का पहला लुक
अब सनी ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ का पहला लुक शेयर करके फैंस को बड़ी ट्रीट दी है, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस को सनी का ये गिफ्ट बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई कमेंट्स के जरिए इस पर रिएक्ट कर रहा है।
जनवरी में रिलीज हो सकती है फिल्म
बता दें कि सनी की इस फिल्म में उनके अलावा विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसंड्रा, रणदीप हुड्डा और सैयामी खेर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि सनी की इस फिल्म को 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन चर्चा तो यही हो रही है।
यह भी पढ़ें- ‘Salman Khan की पूरी फैमिली झूठी…’, Salim Khan के दावे पर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तंज