Sunny Deol Birthday: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का अपना फैनबेस है और उनकी फिल्मों को भी लोगों का अलग ही प्यार मिलता है. सनी देओल की फिल्मों को लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. सनी ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं. 19 अक्टूबर को अभिनेता अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं. सनी देओल ने जहां एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, तो वहीं उनकी कई फिल्में ऐसी भी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. आज हम आपको उनकी एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं.
फिल्म ‘जाट’
दरअसल, हम आपको सनी देओल की जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ है. जी हां, एक तरफ जहां इस फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिला था, तो वहीं इस फिल्म ने उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म नहीं किया जबकि इसको बनाने में मोटी लागत आई थी.
कितने में बनी थी ‘जाट’?
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये था. वहीं, अगर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 88.66 करोड़ रुपये की भारत में कमाई की थी जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 118.79 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था. इस फिल्म से बड़े कलेक्शन की उम्मीदें थी, लेकिन ये उन पर खरी नहीं उतर सकी.
एक ही डायलॉग से इरिटेट हुए थे लोग
इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म का एक डायलॉग जो बार-बार फिल्म में आ रहा था और दर्शकों को इरिटेट कर रहा था वो था कि मैं इडली खा रहा था, इसने धक्का मारा, इडली गिर गई, मैंने कहा सॉरी बोल. फिल्म में कई बार ये डायलॉग सुनने को मिलता है, जिससे बहुत से लोग इरिटेट हुए हैं.
सनी देओल का वर्कफ्रंट
इसके अलावा अगर बात करें तो इस फिल्म के दूसरे पार्ट का भी ऐलान हो चुका है. वहीं, अगर सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा सनी देओल मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘लाहौर 1947’ को लेकर भी चर्चा में हैं.
यह भी पढ़ें- Nia Sharma हुईं Oops मोमेंट का शिकार, दिवाली पार्टी से वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines