Gadar 2 Box Office Collection Day 32: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को बॉक्स ऑफिस पर 32 दिन यानी चार हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन ‘तारा सिंह’ का क्रेज दर्शकों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, फिल्म की कमाई में कभी बढ़त तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म के लिए सोमवार भी कुछ ऐसा ही। वीकेंड यानी रविवार को फिल्म ने काफी शानदार कलेक्शन करते हुए 1.60 करोड़ अपने क्लब में शामिल किए थे। वहीं सोमवार फिल्म की कमाई के लिए ज्यादा असर दार साबित नहीं हो पाया।
हालांकि, 32 दिनों की कमाई को मिलाकर फिल्म (Gadar 2 Box Office Collection Day 32) का टोटल कलेक्शन 514.60 करोड़ का रहा। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में अगर फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 5: पाचवें दिन गिरा Jawan का भारी कलेक्शन, जैसे-तैसे पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
32वें दिन Gadar 2 की कमाई में आई फिर आई गिरावट
सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने जहां रविवार को 1.60 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, सोमवार उनके लिए काफी भारी रहा। फिल्म ने 32वें दिन महज 75 लाख का कलेक्शन किया, जो बाकी दिनों के हिसाब से काफी कम है। हालांकि, टोटल कलेक्शन में मामले में फिल्म कुछ दिनों ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं, सोमवार का दिन SRK की ‘जवान’ (Jawan) के लिए भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा। बाकी दिनों के मुकाबले फिल्म ने महज 30 करोड़ का कलेक्शन किया।
Gadar 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बता दें कि ‘गदर 2’ साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) का सीक्वल है। फैंस काफी लंबे समय से इसका वेट कर रहे थे। 22 साल बाद जब इस सीक्वल को रिलीज किया गया तो बड़े पर्दे पर एक बार फिल्म ‘तारा सिंह’, ‘सकीना मैडम’ और ‘जीते’ (Utkarsh Sharma) की पुरानी यादें ताजा हो गईं। वहीं, अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो, इसन 670 करोड़ की कमाई कर ली है।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
2 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
6 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
6 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
8 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
8 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
8 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
16 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines