Gadar 2 Box Office Collection Day 30: सनी देओल (Sunny Deol), अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ जमाए हुए है। फिल्म ने 29वें दिन साउथ की ब्लॉकस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 510.99 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद अब फिल्म इसी साल जवनरी में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी मे है। हालांकि, SRK की दूसरी हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का ‘गदर 2’ की कमाई पर काफी असर पड़ रहा है।
बावजूद इसके ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 30) बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी कलेक्शन करने वाली मूवी बन चुकी है। फिल्म ने 30वें दिन 1.45 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 512.99 करोड़ का हो गया है। वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो, 1,241.8 करोड़ के आस-पास है।
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 3: ‘गदर’ मचा रहा ‘Jawan’ का तुफान, तीसरे दिन पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
क्या तोड़ पाएगी अब Pathaan का ये रिकॉर्ड?
वहीं, अगर शाहरुख खान (SRK) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो, 1040 करोड़ का है। ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा रही है अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते में फिल्म 1030 करोड़ तक का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है, लेकिन ‘जवान’ के आगे ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाना मुश्किल लगता है। ‘गदर 2’ ने वर्ल्डवाइड 666.8 करोड़, इंडिया नेट 510 करोड़ रुपए और ओवरसीज 65 करोड़ रुपए की कमाई कर कर ली है।
सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बनी Gadar 2
बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) के करियर की ये पहली फिल्म है, जो जिसने किसी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा है और इतना बड़ा कलेक्शन अपने नाम किया है। इसके साथ ही ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। हालांकि, अभी ‘जवान’ का कलेक्शन आना बाकी है।
संबंधित खबरें
'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
10 mins ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
10 mins agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
43 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
52 mins agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
1 hr agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines