Gadar 2 Box Office Collection Day 24: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) रिलीज से लेकर अब तक यानी 24 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाए हुए है। वीकेंड से पहले फिल्म ने 23 दिनों में 488 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद फिल्म ने रविवार यानी वीकेंड पर 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा भी पार कर लिया है। जी हां… अपनी रिलीज के 24वें दिन फिल्म ने टोटल 501.37 करोड़ की कमाई कर ली, जिसके बाद अब सनी देओल 600 करोड़ की राह पर निकल पड़े हैं और जिस तरह से वो लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं उम्मीद लगाई जा सकती है कि वो जल्द इस आंकड़े को भी पार कर लेंगे।
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 24) ने अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते के 24वें दिन 8 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 500 करोड़ से ऊपर की होती है यानी 501 करोड़। ऐसे में अब ये उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म जिस कमाई की स्पीड से आगे बढ़ती जा रही है वो 600 का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘मैं शर्मिंदा हूं…’, पहली फिल्म Bobby के लिए मिले अवॉर्ड को लेकर Rishi Kapoor ने खोला था ये ‘गंदा’ राज
24वें दिन भी बॉक्स ऑफिस बरकरार है Gadar 2 का जलवा
कमाल की बात ये है कि रिलीज के तीरसे हफ्ते में जहां ‘गदर 2’ के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बॉक्स ऑफिस से गायब हो चुकी है। ऐसे में ‘तारा सिंह’ का जलवा लोगों पर बरकार है। ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ की और अब तीसरे हफ्ते में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया।
क्या Jawan की रिलीज तक चलेगी Gadar 2?
वहीं, 7 सितंबर को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में ये अब देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या रिलीज के चौथे हफ्ते सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी और SRK को टक्कर दे पाएगी?
संबंधित खबरें
'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
48 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines