Gadar 2 Box Office Collection Day 39: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर फट्टे चक रही है। फिल्म पिछले महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीबन 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस से उतने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, फिल्म की कमाई में हर दिन के हिसाब से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी फिल्म की कमाई करोड़ में हो रही है तो कभी लाख में, लेकिन फिल्म ने कलेक्शन में एक अच्छा आकंड़ा पार कर लिया है।
इसी के साथ सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 39वें दिन भले ही कम कमाई की, लेकिन एक शानदार आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ने 520 करोड़ का जबरदस्त आकड़ा पार कल लिया है, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है फिल्म धीरे-धीरे ही सही, 550 करोड़ भी पा करेगी।
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 12: फिर ‘जवान’ की रफ्तार में आई कमी, 12वें दिन महज इतने में सिमटा कलेक्शन
39वें दिन Gadar 2 नहीं मचा पाई हंगाना
वहीं अगर सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ के 39वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने 38वें दिन यानी रविवार के मुकाबले बेहद कम कमाई की। ‘गदर 2’ ने 38वें दिन 1.22 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म ने 39वें दिन महज 60 लाथ की कमाई की, जो बेहद कम है।
हालांकि, फिल्म का टोटल कलेक्शन 520.60 करोड़ का रहा, जो एक शानदार आंकड़ा है। कमाल की बात ये है कि जहां बॉक्स ऑफिस रिलीज हुई कई फिल्मों ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) के आगे दम तोड़ दिया, ‘गदर 2’ डट कर खड़ी नजर आई।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फट्टे चख रही Gadar 2
इसके अलावा अगर सनी देओल की ‘गदर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने 696 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसको शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म ‘जवान’ ने पछाड़ दिया है, क्योंकि ‘जवान’ ने 11 दिनों में 800 करोड़ का वर्ल्डवाइल कलेक्शन किया है।
हालांकि, सनी देओल भारतीय सिनेमा पर 520 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद काफी खुश है, जिसके लिए उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें वो लिखते हैं ‘हर तरफ छाया है बस Gadra 2 और तारा सिंह का जादू’।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines