Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) इसी महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में कई कलाकार ऐसे हैं जो 2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ (Gadar) में नजर आ चुके हैं, लेकिन कुछ चेहरे नए भी नजर आने वाले हैं।
फिलहाल तो, फिल्म ने रिलीज से पहले ही गदर मचा रखा है। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपेडट शेयर की है। फिल्म ने अपनी रिलीज (Gadar 2 Release Date) से 10 दिन पहले ही करोड़ो कमा लिए हैं।
Gadar 2 के डायरेक्टक ने जातई खुशी
अनिल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया ‘अभी मैंने बुक माय शो देखा। राज मंदिर जयपुर पूरे हफ्ते के लिए येलो है। भगवान भी ‘गदर 2′ पर प्यार लुटा रहा है। शानदार बुकिंग हो रही है। हालांकि, अभी तक आईनॉक्स और पीवीआर की बुकिंग ओपन ही नहीं हुई है। जल्द ही खुलने जा रही है। शुक्रिया ऑडियंस’। वहीं हाल में डायरेक्टर ने एक और ट्वीट करते हुए ये जानकारी भी दी कि फिल्म की एडवांस बुकिंग ऑल इंडिया शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: OMG 2 Trailer: आ रहे हैं डमरूधारी, ‘ओह माई गॉड 2’ का ट्रेलर आउट
गदर 2 की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की एडवांस बुकिंग (Gadar 2 Advance Booking) वीमैक्स चेन में 1985 टिकट, सिनेपोलिस में 3900 और मिराज में 2500 टिकट बिक चुके हैं। हालांकि, आज का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन अंदाजा लगया जा रहा है कि अपनी रिलीज तक फिल्म अच्छी-खाड़ी एडवांस बुकिंग कर अच्छी कमाई कर सकती है।
दर्शक एक बार फिर फिल्म में सनी देओल (Gadar 2 Opening) को तारा सिंह के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट हैं। वहीं एडवांस बुकिंग को देखते हुए ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है फिल्म ओपनिंग में 30 करोड़ के आस-पास अच्छी ओपनिंग कर सकते है।
https://youtu.be/vhwr4vc_GY0
अक्षय कुमार की OMG को देगी टक्कर
बता दें कि सनी देओल की ‘गदर 2’ की टक्कर अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) की फिल्म ‘OMG 2’ के साथ होने जा रहे हैं। जी हां, कृष्ण के बाद ‘महादेव’ की भूमिका में नजर आने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar Film Release Date) की ये फिल्म भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर ( OMG 2 Trailer) आज रिलीज हो चुका है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines