Gadar 2 Box Office Collection Day 18: 'तारा सिंह' का 'गदर' जारी, 18वें दिन 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म; तोड़ेगी 'Pathaan' का रिकॉर्ड!

Gadar 2 Box Office Collection Day 18

Gadar 2 Box Office Collection Day 18

विज्ञापन

Gadar 2 Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol), अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) शुक्रवार, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं, लेकिन लोगों के सिर से ‘तारा सिंह’ का क्रेज उतरने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म 18वें दिन भी बॉक्स ऑफिस छाई हुई है और बंपर कमाई कर रही है। इतना ही नहीं, 18वें दिन कमाई के मामले में ‘गदर 2’ ने हालिया रिलीज आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) को भी पीछे छोड़ दिया है।

जहां ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 4.70 करोड़ की कमाई की। वहीं, ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने अपनी रिलीज के 18वें दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ को पीछे छोड़ते हुए 5 करोड़ की कमाई की। ऐसे में ये हैरान होने वाली बात है कि सनी देओल का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है।

विज्ञापन

क्या Gadar 2 तोड़ पाएगी Pathaan का रिकॉर्ड

सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) के 18 दिनों की कमाई मिला कर 461.95 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अभी भी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ (Pathaan) के काफी पीछे है। इस फिल्म में वर्ल्डवाइड 529.96 करोड़ था। ऐसे में आने वाले दिनों फिल्म की कमाई की ये खुलासा कर पाएगी कि क्या वो ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है या नहीं।

विज्ञापन

‘पठान’ ही नहीं Baahubali ने भी है Gadar 2 बेहद आगे

भले ही सनी देओल की ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 18) ने कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म ‘Pathaan’ के अलावा ‘गदर 2’ साउथ निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) से भी कमाई के मामले में काफी पीछे है। इस फिल्म का भी घरेलू कलेक्शन 529.96 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1026 करोड़ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ