Gadar 2 & OMG 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ‘OMG 2’ थिएटर्स पर धमाल कर रही हैं। ‘गदर 2’ अपनी रिलीज के 6 दिनों के अंदर 250 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं। वहीं, ‘Oh My God 2’ भी 75 करोड़ के आस-पास तक पहुंच चुकी हैं। दोनों फिल्में एक साथ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। वहीं अब फैंस को इन फिल्मों का ओटीटी प्लेफॉर्म (OTT Platform) पर आने का वेट कर रहे हैं, जिसको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
हालांकि, किसी भी फिल्म को रिलीज होने के बाद कुछ समय बाद ही ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। ऐसा ही इन फिल्मों के साथ भी होगा। साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) इसी साल 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई, लेकिन फिल्म अगस्त में ही ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफलिस्क और अमजन प्राइम पर रिलीज हो गई।
यह भी पढ़ें: 7 दिनों में इन फिल्मों ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, Gadar 2 के अलावा लिस्ट में ये मूवीज भी हैं शामिल
Gadar 2 इस महीने ओटीटी पर हो सकती है रिलीज
22 साल बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाने वाली सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 OTT Release Date) के ओटीटी पर रिलीज होने की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस को इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
अनिल शर्मा (Anil Sharma) के निर्देशन में बनी ये फिल्म अक्टूबर या नवंबर 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, फैंस इसके ओटीटी रिलीज को लेकर भी उतने ही एक्साइटेड हैं, जितने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज को लेकर थे।
इस OTT पर रिलीज हो सकती है OMG 2
वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ‘OMG 2’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है, लेकिन एक्टर के फैंस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद वेट कर रहे हैं।
ऐसे में रिपोर्ट्स की माने तो, अक्षय कुमार की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, रिलीज के महीने और डेट को लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म दो से तीन महीने के अंदर ही OTT पर रिलीज हो सकती है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
25 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines