शानदार! 500 करोड़ पार कर छठे हफ्ते में पहुंची 'Gadar 2', 36वें दिन भी किया इतना कलेक्शन

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 36

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 36

Gadar 2 Box Office Collection Day 36: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने शानदार कमाई करते हुए अपने पांच हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर खूब अच्छे से बिताए। हालांकि, बीच में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) रिलीज होने से ‘गदर 2’ की कमाई में थोड़ा असर पड़ा, लेकिन सनी देओल की फिल्म आगे बढ़ती रहती है और इन पांच हफ्तों में फिल्म ने 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया। अब फिल्म रिलीज के छठे हफ्ते में पहुंच गई है।

हालांकि, फिल्म की कमाई में काफी कमी देखने को मिली, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि चाहे लाखों में ही सही, लेकिन लोगों में अभी भी ‘तारा सिंह’ और ‘सकीना मैडम’ के लिए क्रेज बरकरार है। छेठ हफ्ते के पहले दिन की कमाई को मिलाकर ‘गदर 2’ की टोटल कमाई 517.73 करोड़ हो चुकी है।

36वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार Gadar 2

वहीं, अगर सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 36) के 36वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 36वें दिन 45 लाख की कमाई की। हालांकि, 35वें दिन ये आंकड़ा 50 और 34वें दिन 51 लाख का था, लेकिन फिल्म सनी देओल की ये पहली फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर इतनी लंबी चली। खास बात ये है कि इस फिल्म ने 22 साल पहले रिलीज हुए अपने पहले सीक्वल ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को भी पछाड़ दिया है।

Gadar 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी कमाल

साथ ही अगर अनिल शर्मा (Anil Sharma) के निर्देशन में बनी सनी देओल की ‘गदर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो, फिल्म ने 674 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। साथ ही फिल्म की ग्रॉस कलेक्शन 609.6 करोड़ का रहा। अब देखना ये है कि छठा हफ्ता फिल्म के लिए कैसा साबित होता है? क्या इस हफ्ते फिल्म 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या बस 520-30 में ही सिमट कर रह जाएगी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ