Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी हां, गदर 2 के तारा सिंह पर धोखाधड़ी और झूठ बोलने का आरोप लगा है। जबसे सनी देओल गदर 2 में नजर आए हैं, तो उन्होंने खूब लाइमलाइट चुराई है। इस बीच सनी पर इस तरह के आरोपों की खबर उन पर सवाल खड़े कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी वजह से एक्टर की मुसीबतें भी बढ़ सकती है। दरअसल, फिल्म प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने सनी देओल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने सनी को लेकर क्या-क्या कहा है?
सौरव गुप्ता ने किया खुलासा
हाल ही में दिए एचटी सीटी को एक इंटरव्यू में सौरव गुप्ता ने इन सभी आरोपों का खुलासा किया है। जी हां, इस बातचीत में सौरव गुप्ता ने कहा कि साल 2016 में सनी देओल (Sunny Deol Movies) ने फिल्म को साइन की थी और इसके लिए सनी ने उनसे 4 करोड़ फीस भी ली। इस बातचीत में फिल्ममेकर ने कहा कि सनी को हमने एक करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन सनी ने फिल्म को शुरू नहीं किया और इसके बजाय वो पोस्टर बॉयज (2017) की शूटिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि सनी ने मुझसे लगातार पैसों की डिमांड की और उनके अकाउंट में मेरे 2.55 करोड़ रुपये हैं।
सनी ने बदला पन्ना
प्रोड्यूसर ने आगे कहा कि सनी ने इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मुझे दूसरे डायरेक्टर को पैसे देने के लिए भी कहा और फिल्मीस्तान के स्टूडियो को बुक करने को भी कहा। इतना ही नहीं बल्कि सनी पर आरोप लगाते हुए सौरव ने आगे कहा कि साल 2023 में सनी ने उनकी कंपनी संग एक फेक समझौता किया। सौरव ने कहा कि जब हमने एग्रीमेंट पढ़ा, तो सनी ने बीच वाले पेज को ही बदल दिया और फीस की राशि को 4 करोड़ को बढ़ाकर 8 करोड़ लिख दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि प्रॉफिट को भी 2 करोड़ कर दिया।
सुनील दर्शन ने भी सनी पर लगाए आरोप
इतना ही नहीं बल्कि सौरव गुप्ता के बाद फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने भी सनी पर आरोप लगाए हैं। जी हां, उन्होंने कहा कि सनी देओल ने उनकी फिल्म अजय के राइट्स ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए मांगे थे और सिर्फ आधा ही पेमेंट किया। जैसे ही ये खबरें सामने आई, तो सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। हर कोई एक्टर के बारे में बात कर रहा है। हालांकि इन सबमें देखने वाली बात ये होगी कि क्या सनी इन सबसे बाहर निकल जाएंगे या इसके चलते उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ेगा? बता दें कि इस पर अभी तक सनी का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- फुलेरा तक पहुंची बागपत की लड़ाई, Panchayat 3 के किस सीन को देखकर याद आए ‘बागपत के चाचा’?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines