Bigg Boss Contestant Entry: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर लगातार अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, जल्द ही ‘बिग बॉस सीजन 18’ (Bigg Boss Season 18) भी शुरू होने वाला है। इसी बीच शो से जुड़ने वाले सेलिब्रिटीज के नाम की लिस्ट भी सामने आ रही हैं। अब एक और नया नाम सामने आ गया है। बिग बॉस में अब एक मशहूर फीमेल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की धमकेर एंट्री हो सकती है।
बिग बॉस में ये इन्फ्लुएंसर मारेगी एंट्री?
इन खबरों को खुद इन्फ्लुएंसर के हालिया इंटरव्यू से हवा मिली है। उन्होंने जो अब इंटरव्यू में कहा है उसे सुनकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगी। बता दें, उनके पति भी बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं। ऐसे में पति ने शो में खूब बवाल मचाया था और उनके तहलके के बाद उन्हें शो से बीच में ही एविक्ट भी कर दिया गया था। ऐसे में पत्नी का भी शो में आना जाना लगा हुआ था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां किसकी बात हो रही है।
पति की वजह से शो में शामिल होने का 3 बार मिला मौका
अगर अभी भी आपको बिग बॉस में शामिल हो सकती इस मशहूर इन्फ्लुएंसर का नाम समझ नहीं आया है तो बता दें, ये कोई और नहीं बल्कि सनी आर्य (Tehelka Bhai) की वाइफ हैं। दीपिका आर्य (Deepika Arya) भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और उनका फनी अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। जब वो अपने पति की वजह से बिग बॉस में दिखाई दी थीं तब भी उन्हें काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अगर वो इस शो का हिस्सा बनती हैं तो TRP भी कमाल की आएगी।
यह भी पढ़ें: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर का हुआ निधन, क्यों की होगी आत्महत्या? दोस्त ने किया खुलासा
इंटरव्यू में किया खुलासा
बता दें, अब दीपिका ने दिए अपने इंटरव्यू में कहा है, ‘अगर बिग बॉस वाले बुलाएंगे तो आपको पता है उनकी TRP कहां जाने वाली है। 3 बार आकर मैं इतना तहलका मचा सकती हूं और दुनिया मुझे इतना प्यार दे सकती है तो अब पता नहीं क्या का क्या हो जाए। लेकिन अभी मुझे पता नहीं है कि मुझे बुलाया भी जाएगा या नहीं।’ अब उनके बयान से तो साफ है कि वो शो में काफी इंटरेस्टेड हैं। ऐसे में अगर मेकर्स उन्हें अप्रोच करते हैं तो वो शो का हिस्सा जरूर बनेंगी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines