Sunjay Kapur X Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के अचानक निधन से हर कोई दंग है। गुरुवार बीती रात दुखद खबर आई जिसमें बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर की जान चली गई है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब बिजनेसमैन ब्रिटेन में पोलो मैच खेल रहे थे। इसके बाद से लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच संजय कपूर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे उन्होंने निधन से तीन दिन पहले शेयर किया था।
संजय कपूर की क्रिप्टिक पोस्ट
संजय कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर तीन दिन पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘पृथ्वी पर आपका टाइम लिमिटेड है। ‘क्या होगा अगर’ को दार्शनिक पर छोड़ दें और इसकी जगह पर ‘क्यों नहीं’ में डूब जाएं।’ करिश्मा कपूर के एक्स पति ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए #MondayMotivation का यूज किया और लिखा, ‘प्रोग्रेस करने के लिए साहसिक विकल्पों की जरूरत पड़ती है, न कि आदर्श परिस्थितियों की।’
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Passed Away: बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचे सैफ-करीना, मलाइका भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
संजय कपूर का ये ट्वीट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जिंदगी बहुत अप्रत्याशित है.. आज है कल नहीं…’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपने पहले ही लिखा है.. भगवान हमेशा संकेत देता है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या होगा अगर’ उसे पता चले कि इस ट्वीट के बाद उसके पास केवल 3 दिन बचे हैं? और क्या होगा अगर इस ट्वीट के बाद मेरे पास वो भी नहीं बचे?’
2003 में करिश्मा कपूर से की शादी
गौरतलब है कि बिजनेसमैन संजय कपूर ने साल 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की थी। करिश्मा और संजय के दो बच्चे भी हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सकता। साल 2016 में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तलाक ले लिया था।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines