Sunjay Kapur Passed Away: बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचे सैफ-करीना, मलाइका भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं

Sunjay Kapur Passed Away: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुखद खबर के बाद करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ करिश्मा के घर पहुंची। मलाइका अरोड़ा भी बहन अमृता के साथ संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंची।

Sunjay Kapur Passed Away

संजय कपूर के निधन के बाद करीना कपूर बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचीं। Photo Credit- Instagram

Sunjay Kapur Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई गई है। बताया जाता है कि संजय ने ब्रिटेन में अपनी आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर के आते ही फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। जैसे ही यह खबर कपूर फैमिली को लगी तो उन्होंने संजय कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो आए हैं, जिसमें करीना कपूर को पति सैफ अली खान के साथ बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचते हुए देखा गया। उनके अलावा मलाइका अरोड़ा भी बहन अमृता अरोड़ा के साथ शोक व्यक्त करने के लिए करिश्मा कपूर के घर देर रात पहुंचीं।

विज्ञापन

पोलो खेलते वक्त आया अटैक

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर एक पोलो टीम ऑरियस चलाते थे। बताया जाता है कि वह ब्रिटेन में पोलो खेल रहे थे। उसी वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि संजय कपूर ने गलती से मधुमक्खी को निगल लिया था। गले में डंक लगने की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। बता दें कि संजय कपूर की उम्र 53 सालथी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना और सैफ पहुंचे करिश्मा के घर

उधर, जैसे ही संजय कपूर के निधन की बात सामने आई तो बॉलीवुड हस्तियों ने शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करीना कपूर को देर रात पति सैफ अली खान के साथ करिश्मा के घर जाते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस तुरंत ही अपनी बहन को सांत्वना देने और संजय कपूर के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए पहुंची थीं। मलाइका अरोड़ा भी अमृता अरोड़ा के साथ करिश्मा कपूर के घर पर पहुंची।

विज्ञापन

कुछ घंटे पहले किया था ट्वीट

बता दें कि संजय कपूर ने निधन से कुछ घंटे पहले ही एक्स पर ट्वीट किया था। उन्होंने अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के क्रैश होने और इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की थी। उस वक्त उन्होंने बिल्कुल नहीं सोच होगा कि ये उनका आखिरी ट्वीट होगा। ट्वीट में संजय कपूर ने लिखा था, ‘अहमदाबाद में एयर इंडिया के दुखद हादसे की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और दुआएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस मुश्किल वक्त में शक्ति दें।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ