Sunjay Kapur Last Words Before Death: बिजनेस टायकून और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। गुरुवार को उनका निधन उस वक्त हो गया जब वह इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो मैच खेल रहे थे। बताया जाता है कि पोलो के शौकीन संजय ने मैच के दौरान गलती से मधुमक्खी को निगल लिया था। इसके कुछ मिनट बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आया और 53 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। आखिरी सांस लेने से पहले संजय कपूर के आखिरी शब्द क्या थे? आइए जानते हैं।
मधुमक्खी का डंक बना मौत की वजह?
बता दें कि संजय कपूर के निधन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने गलती से मधुमक्खी को निगल लिया था। वहीं कंगना रनौत ने दावा किया कि मधुमक्खी ने संजय कपूर के गले में डंक मारने के बाद उनके विंड पाइप को ब्लॉक कर दिया। सांस रुकने की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur का प्रिंस विलियम से था खास कनेक्शन, खुद करिश्मा कपूर ने किया था खुलासा
ये थे संजय कपूर के आखिरी शब्द
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीग्राफ के हवाले से बताया गया है कि पोलो मैच खेलते वक्त संजय कपूर को ये कहते हुए सुना गया था कि उन्होंने कुछ निगला है। संजय ने कहा था, ‘मैंने कुछ निगल लिया है।’ उस वक्त लोगों को लगा कि उनके मुंह में गलती से कोई कीट चला गया है। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनके मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी जिसे उन्होंने गलती से निगल लिया था।
दोस्त का आया बयान
उधर, संजय कपूर के दोस्त और बिजनेस पार्टनर सुहेल सेठ ने ANI से बातचीत में ये खुलासा कि इंग्लैंड में पोलो मैच खेलने के दौरान संजय ने गलती से मधुमक्खी को निगल लिया था। इसके बाद जाहिर तौर पर उन्हें हार्ट अटैक आया जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि ये तर्क कितना सही है? इसकी पुष्टि News24 नहीं करता है।
कब होगा अंतिम संस्कार?
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में काफी देरी हो रही है। पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने NDTV को अपडेट देते हुए खुलासा किया है कि संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। लंदन में उनका पोस्टमार्टम हुआ है। पेपर वर्क पूरा होने के बाद ही संजय कपूर को इंडिया लाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur ने 3 दिन पहले शेयर की थी क्रिप्टिक पोस्ट, निधन के बाद हो रही वायरल
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
28 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines