Sunjay kapur 30000 Cr Property Case: संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. अब इस हाई प्रोफाइल केस में करिश्मा कपूर, प्रिया सचदेवा से अपने बच्चों के हक की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. अभिनेत्री के बच्चों ने प्रिया पर फर्जी दस्तावेज का आरोप लगाया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि 1900 करोड़ पर उनके बच्चों का मालिकाना हक है. लेकिन, इस बात से करिश्मा के बच्चों ने साफ इनकार किया था. ऐसे में अब इस केस में नया मोड़ सामने आया है. अभिनेत्री के वकील की ओर से साफ किया गया है कि करिश्मा को खुद के लिए कुछ नहीं चाहिए. वह चाहती हैं कि केवल उनके बच्चों को उनका हक दिया जाए.
संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति के बंटवारे के विवाद पर सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने साफ किया कि करिश्मा कपूर को उनके लिए कुछ नहीं चाहिए. वो सिर्फ अपने बच्चों का अधिकार चाहती हैं, जो संजय ने ट्रस्ट डीड और वसीयत में तय किए थे. वहीं, वकील ने आगे ये भी कहा कि पूरी संपत्ति सिर्फ प्रिया सचदेव को क्यों मिलनी चाहिए? उन्होंने कहा कि बाकी वारिसों, संजय कपूर की मां, दोनों बच्चे और प्रिया सबको बराबर हिस्सा मिलना चाहिए.
आपस में भिड़ गए थे प्रिया और करिश्मा के वकील
इतना ही नहीं, कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के वकील आपस में भिड़ गए थे. ‘बार एंड बेंच’ ने कोर्ट रूम का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों को बहस करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में कहते हुए देखा जा सकता है कि प्लीज मुझे बीच में मत टोको, मुझ पर मत चिल्लाओ. मामले की सुनवाई जस्टिस ज्योति सिंह की अदालत में की जा रही थी.
हालांकि, कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया कि प्रिया सचेदव, संजय कपूर की सभी संपत्तियों का पूरा ब्योरा पेश करें। अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को की जाएगी.
प्रिया सचदेव ने किया था ये दावा
गौरतलब है कि कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने दावा किया था कि करिश्मा के दोनों बच्चों के लिए पहले से ही 1900 करोड़ रुपये की वसीयत में रखा गया है. लेकिन, इस पर करिश्मा कपूर के वकील महेश जेठमलानी ने सवाल उठाया था कि अगर वसीयत असली है तो अब तक उसका खुलासा क्यों नहीं किया गया था? अभिनेत्री के बच्चों के वकील ने कहा कि सीधे तौर पर बच्चों तक संपत्ति की पहुंच नहीं है और सारा कंट्रोल प्रिया के पास ही है.
यह भी पढ़ें: Rise and Fall: अश्नीर ग्रोवर ने सलमान खान पर कसा तंज? बोले- ‘रियलिटी शोज कंटेस्टेंट्स के लिए होने चाहिए’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
45 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
53 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines