'करिश्मा कपूर को अपने लिए कुछ नहीं चाहिए', 30000 करोड़ की संपत्ति पर एक्ट्रेस के वकील का दावा

Sunjay kapur inheritance case: संजय कपूर के निधन के बाद से करिश्मा और प्रिया सचदेवा के बीच 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद काफी गहराया हुआ है. दोनों कोर्ट में अपने हक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

Sunjay kapur, Sunjay kapur inheritance case, Sunjay kapur 30000 Cr Property

करिश्मा कपूर. (Photo-Instagram)

Sunjay kapur 30000 Cr Property Case: संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. अब इस हाई प्रोफाइल केस में करिश्मा कपूर, प्रिया सचदेवा से अपने बच्चों के हक की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. अभिनेत्री के बच्चों ने प्रिया पर फर्जी दस्तावेज का आरोप लगाया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि 1900 करोड़ पर उनके बच्चों का मालिकाना हक है. लेकिन, इस बात से करिश्मा के बच्चों ने साफ इनकार किया था. ऐसे में अब इस केस में नया मोड़ सामने आया है. अभिनेत्री के वकील की ओर से साफ किया गया है कि करिश्मा को खुद के लिए कुछ नहीं चाहिए. वह चाहती हैं कि केवल उनके बच्चों को उनका हक दिया जाए.

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति के बंटवारे के विवाद पर सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने साफ किया कि करिश्मा कपूर को उनके लिए कुछ नहीं चाहिए. वो सिर्फ अपने बच्चों का अधिकार चाहती हैं, जो संजय ने ट्रस्ट डीड और वसीयत में तय किए थे. वहीं, वकील ने आगे ये भी कहा कि पूरी संपत्ति सिर्फ प्रिया सचदेव को क्यों मिलनी चाहिए? उन्होंने कहा कि बाकी वारिसों, संजय कपूर की मां, दोनों बच्चे और प्रिया सबको बराबर हिस्सा मिलना चाहिए.

आपस में भिड़ गए थे प्रिया और करिश्मा के वकील

इतना ही नहीं, कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के वकील आपस में भिड़ गए थे. ‘बार एंड बेंच’ ने कोर्ट रूम का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों को बहस करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में कहते हुए देखा जा सकता है कि प्लीज मुझे बीच में मत टोको, मुझ पर मत चिल्लाओ. मामले की सुनवाई जस्टिस ज्योति सिंह की अदालत में की जा रही थी.

हालांकि, कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया कि प्रिया सचेदव, संजय कपूर की सभी संपत्तियों का पूरा ब्योरा पेश करें। अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को की जाएगी.

प्रिया सचदेव ने किया था ये दावा

गौरतलब है कि कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने दावा किया था कि करिश्मा के दोनों बच्चों के लिए पहले से ही 1900 करोड़ रुपये की वसीयत में रखा गया है. लेकिन, इस पर करिश्मा कपूर के वकील महेश जेठमलानी ने सवाल उठाया था कि अगर वसीयत असली है तो अब तक उसका खुलासा क्यों नहीं किया गया था? अभिनेत्री के बच्चों के वकील ने कहा कि सीधे तौर पर बच्चों तक संपत्ति की पहुंच नहीं है और सारा कंट्रोल प्रिया के पास ही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ