Sunjay Kapur हुए पंचतत्व में विलीन, पूर्व पति की आखिरी विदाई देख रवाना हुईं Karisma Kapoor

Sunjay Kapur Funeral: संजय कपूर का अंतिम संस्कार हो गया है। अब करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। एक्स हसबैंड के आखिरी सफर का हिस्सा बनने के बाद करिश्मा अपने परिवार के साथ वापस लौट गई हैं।

Sunjay Kapur Funeral

संजय कपूर का अंतिम संस्कार पूरा हो चुका है। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Sunjay Kapur Funeral: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का आज अंतिम संस्कार है। दिल्ली में संजय कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवार वाले और रिश्तेदार पहुंचे हैं। इस दौरान करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुई हैं। साथ ही करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होते हुए नजर आए हैं। संजय कपूर की अंतिम क्रियाओं के कई वीडियो सामने आए हैं। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि संजय कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।

पंचतत्व में विलीन हुए संजय कपूर

करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में ना सिर्फ शामिल हुईं, बल्कि उन्होंने कई रस्में भी निभाई हैं। आपको बता दें, 12 जून को पोलो खेलते हुए संजय कपूर को हार्ट अटैक आया था और उनका निधन हो गया था। हालांकि, 7 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया है। संजय कपूर इंग्लैंड में थे और उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में वक्त लग गया और इसी कारण उनके अंतिम संस्कार में इतनी देर हो गई। वहीं, करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने अपने पिता के अंतिम संस्कार की रस्में निभाई हैं।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद लौटीं करिश्मा कपूर 

अब आज 19 जून को संजय कपूर के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जा चुकी है। संजय कपूर के अंतिम सफर में ढेर सरे लोग देखने को मिले। उनके सभी करीबी और रिश्तेदार इस दौरान शमशान घाट में दिखाई दिए हैं। वहीं, करिश्मा और उनके बेटे को संजय के अंतिम संस्कार का अहम हिस्सा बनते हुए भी देखा गया। भले ही करिश्मा सालों पहले संजय से तलाक लेकर अलग हो गई थीं, लेकिन दोनों अपने बच्चों के कारण जुड़े हुए थे। इसी वजह से करिश्मा एक्स हसबैंड के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुईं।

करीना कपूर भी बनीं संजय कपूर के अंतिम संस्कार का हिस्सा

वहीं, अब जब संजय कपूर को मुखाग्नि दे दी गई है, तो एक्ट्रेस अपने बच्चों और सैफ-करीना के साथ निकल चुकी हैं। आपको बता दें, जिस दिन संजय कपूर का निधन हुआ था, उस दिन भी बेबो अपने पति के साथ बहन के घर जाती हुई नजर आई थीं। इस दौरान करीना कपूर रोती हुई भी दिखाई दी थीं। वो अपनी कार में बैठकर आंसू पोंछते हुए नजर आई थीं। आज भी वो अपने एक्स जीजा के अंतिम संस्कार का हिस्सा बनी हैं। अब वो भी संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ