Sunita Ahuja, Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता अहूजा लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर चर्चा हो रही है. इस बीच अब सुनने में आया है कि सुनीता अहूजा ने गोविंदा से तलाक की याचिका वापस ले ली है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला और इस पर गोविंदा के मैनेजर का क्या कहना है?
गोविंदा के मैनेजर ने दिया जवाब
दरअसल, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस मामले पर अमर उजाला से बात करते हुए अपना रिएक्शन दिया है. इस दौरान शशि ने सुनीता के फैसले का वेलकम करते हुए कहा कि सुनीता को ऐसे परिवार की बातों को पब्लिक में नहीं करना चाहिए था. शशि ने कहा कि हां, ये खबर बिल्कुल सही है और मैं इसका स्वागत करता हूं.
क्या बोले शशि सिन्हा?
इसके आगे उन्होंने कहा कि भले ही देर से, लेकिन जागे तो, पर इतनी बेइज्जती कराकर और घर की इज्जत बाजार में लाकर, रोड पर लाकर चारों तरफ खड़ा करके. उन्होंने कहा कि शुरू में ये सोचकर चलना था कि हम क्या करने जा रहे हैं और फैमिली वाले लोगों के लिए कोई बात हो, तो बैठकर सुलझाओ.
2-3 साल से चल रहा था मामला
शशि ने कहा कि कुछ भी हो, लेकिन समझो-बुझो और घर में लड़ो-झगड़ो, फैसला करो, लेकिन कम से कम तमाशा मत बनाओ. घर में लफड़ा, झगड़ा और कन्फ्यूजन या कुछ भी हो, वो परिवार में होता है, लेकिन तमाशा नहीं बनाना चाहिए था. इसके आगे शशि ने कहा कि ये कोई नया या फिर हालिया मामला नहीं है बल्कि 2-3 साल से चल रहा था.
बैठकर सुलझाना चाहिए था
उन्होंने कहा कि तलाक तो 2 साल पहले ही फाइल हो चूका था, लेकिन इतने लंबे समय से चल रहे पारिवारिक मतभेद को सार्वजनिक करने के बजाय आपस में बैठकर सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए थी. इसके आगे गोविंदा ने सुनीता के याचिका वापस लेने पर भी बात की.
गोविंदा ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
शशि ने कहा कि उनको लगा कि इस बात को कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है और पब्लिक नहीं मान रही है. मीडिया भी इसे नहीं मान रही है और ना ही ऑडियंस और इसीलिए उन्हें लगा कि अदालत के फैसले का इंतजार करने के बजाय इस मामले को खत्म करना ही बेहतर है. इसके अलावा सुनीता के याचिका वापस लेने पर गोविंदा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के मन्नत से निकले 8 फुट के दो सांप, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
13 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
14 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
19 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
19 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines