Sunita Ahuja Govinda: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. अब एक बार फिर से सुनीता आहूजा अपने शॉकिंग बयान को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. सुनीता ने गोविंदा संग अपने रिश्ते पर बात की है. साथ ही कहा कि वो अगले जन्म में गोविंदा को अपना पति नहीं बनाना चाहतीं. अब सुनीता आहूजा का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. सुनीता आहूजा ने ये भी कहा कि एक सुपरस्टार की वाइफ होने के लिए बहुत कुछ झेलना पड़ता है. सुनीता अक्सर गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर बातें करती नजर आती हैं. चलिए आपको भी बताते हैं सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में और क्या कुछ कहा?
क्या बोलीं सुनीता आहूजा?
सुनीता आहूजा ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया है. लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने गोविंदा और अपनी गलतियों के बारे में भी बातें कीं. सुनीता ने कहा कि जवानी में अक्सर इंसान गलती करता है. जो गोविंदा ने भी की है और मैंने भी की है. लेकिन एक उम्र ऐसी आती है जब आपको ये गलतियां शोभा नहीं देती. इस उम्र में आप अपने परिवार के साथ ही सुंदर लाइफ बीताते हैं. मेरा और गोविंदा का सोचने का तरीका एकदम अलग है.’
यह भी पढ़ें: ‘उन्होंने गलतियां की और…’, गोविंदा ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘उनके शब्द गलत नहीं होते’
गोविंदा को दोबारा पति नहीं बनाना चाहतीं सुनीता
सुनीता आहूजा ने आगे कहा कि गोविंदा एक अच्छे पिता हैं, अच्छे बेटे हैं लेकिन वो अच्छे पति नहीं हैं. मैं दोबारा उन्हें अपना पति नहीं बनाना चाहती. मेरे लिए उसका साथ इस जन्म में ही काफी है. सुनीता ने आगे कहा, ‘मैं गोविंदा को बोल भी चुकी हूं कि अगले जन्म में तू मेरा बेटा बनकर पैदा होना, क्योंकि पति के रूप में तू मुझे नहीं चाहिए.’ सुनीता ने आगे कहा कि एक स्टार की पत्नी होने के लिए पत्थर दिल बनना पड़ता है. क्योंकि वो अपनी पत्नी के अलावा हीरोइनों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं. ये चीज समझने में मुझे 38 साल लग गए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘किसी के बाप में दम नहीं…’, सेट पर देरी से आने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बनी ऐसी इमेज?
कब हुई थी दोनों की शादी?
बता दें सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच तलाक की खबरें भी काफी वायरल हुई थीं. हालांकि बाद में सुनीता आहूजा ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि ये सिर्फ अफवाहें हैं. मुझे और गोविंदा को कोई भी अलग नहीं कर सकता है. दोनों की शादी को 3 दशक से भी ज्यादा हो गए हैं. गोविंदा ने सुनीता आहूजा से 1987 में शादी की थी. लेकिन उस दौरान दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी और किसी को भनक भी नहीं लगने दी थी.
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines