बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा Lock Up 2 में नजर आई है. इस रियलिटी शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे है. इस शो के प्रीमियर में सुनीता ने पति गोविंदा को लेकर कई खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर फैंस काफी हैरान हो रहें है. सुनीता ने साफ कहा कि एक्टर गोविंदा के कई अफेयर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा की शादी में भी तीसरे इंसान का दखल रहा है.
यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर टॉप 2 में ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की ये रोमांटिक-थ्रिलर सीरीज, कहानी देख स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर
सुनीता आदूजा ने किया चौकाने वाला खुलासा
दरअसल, लॉक अप 2 के प्रीमियर में फराह खान ने सुनीता आहूजा से उस हेडलाइन के बारे में बात कि जिसमें सुनीता ने कहा था कि मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए पति नहीं. इस बात को समझाने के लिए फरहा खान ने सुनीता से सवाल किया. इस बात का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा कि प्यार में तो आपको कई चीजें बर्दाश्त करनी पड़ती है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि ची ची ने अपनी लाइफ में इतने अफेयर किए. सुनीता आगे बोली की चलो हीरो हीरोइन में तो होते ही हैं. मैने ची ची (गोविंदा) के साथ इतने साल साथ निभाया है, तो मुझे लगता है कि उसके जैसा बेटा भी होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Rohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर ने मांगे 20 करोड़ रुपये
गोली कांड पर क्या बोली सुनीता आहूजा
हालांकि, सुनीता ने उस गोली कांड का भी जिक्र किया जब गोविंदा के पैर में गोली लगी थी, सुनीता ने कहा, ‘सुन रहे हो ची ची अच्छे से सुन लेना भैया, दरअसल, घुटनों पर गोली तभी ही लगती है जब आपके लाइफ में कोई और आ जाता है. मैने झूठ नहीं बोला देखो. सुनीता ने इस बात पर भी जोर दिया कि मैं सही हूं, मैं तो मुंबई में थी ही नहीं बल्कि मैं तो खाटू श्याम गई हुई थी. कई लोगों ने बोला की मैने मार दिया. मेरा निशाना चूकता नहीं है. वहीं अब सुनीता का यह क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं.
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ले रहे हैं तलाक
आपको बता दें कि सुनीता से पहले गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने भी एक शॉकिंग खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस काफी शॉक हुए हैं. आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं. वो एक साल से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं.
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
4 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
18 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines