Sunil Pal: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल अपने लुक को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने दोस्तों के लिए ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ का प्रीमियर रखा था. इसमें सुनील पाल के लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जहां प्रीमियर में सब टिप-टॉप बनकर नजर आए, वहीं सुनील पाल बेहद सिंपल लुक में दिखे. सुनील का ये लुक देख फैंस भी दुखी हो गए. सुनील ने पैरों में चप्पल पहनी थी और उनका वजन भी पहले से काफी कम लगा. जिसे देखकर फैंस भी चिंता में आ गए कि आखिर सुनील पाल की हालत को ये क्या हो गया है. करोड़ों की नेटवर्थ के साथ भी सुनील पाल की ये हालत फैंस को हैरान कर गई.
सिंपल लुक में दिखे सुनील पाल
दरअसल सुनील पाल काफी सालों बाद पब्लिक इवेंट में देखे गए. कपिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ के प्रीमियर में सुनील पाल सिंपल आम आदमी के जैसे दिखे. साधारण पेंट शर्ट और पैरों में चप्पल पहने दिखे. इसके साथ ही सुनील के चेहरे पर भी अलग से ही चिंता के भाव दिखाई दिए. वहीं 50 साल की उम्र में कॉमेडियन का वजन भी पहले से काफी घटा हुआ दिखा, जिससे उन्हें पहचानने में भी थोड़ी दिक्कत आई. सुनील की फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: ‘किस-किसको प्यार करूं’ का गाना कब्रिस्तान में क्यों हुआ था शूट? अक्षय कुमार ने खोली कपिल शर्मा की पोल!
क्या बोले यूजर्स?
सोशल मीडिया पर सुनील के फैंस उनके इस बदले हुलिया की चिंता करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने सुनील की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल हैं. हाल ही में इन्हें कपिल शर्मा के इवेंट में देखा गया. साधारण पेंट कमीज, पैरों में चप्पल, सिर पर टोपी और चेहरे पर काम ना मिलने की चिंता और मायूसी दिखी. कभी मंच और टीवी पर लोगों को खूब हसाने वाले कॉमेडियन की हालत आज बदहाल आदमी से कम नहीं है.’ इस पोस्ट पर दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘भाई सुनील पाल की नेटवर्थ 40 करोड़ की है, कौन सी दुनिया में जी रहे हो.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कभी-कभी लोगों का ध्यान खींचने के लिए ये एक्टर लोग ऐसे काम करते हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सबको अफसोस है, लेकिन एक ही तरह की कॉमेडी चल नहीं पाई. परिवर्तन जरूरी है.’
यह भी पढ़ें: Sunil Pal ने सुनाई अपहरण की आपबीती, कॉमेडियन बोले- जहर का इंजेक्शन…
फिल्मों में आ चुके नजर
बता दें जब राजू श्रीवास्तव को कॉमेडी का किंग कहा जाता था तो तब सुनील पाल भी अपने करियर के शिखर पर थे. सुनील पाल ने शराबी बनकर ऑडियंस को खूब हंसाया है. स्टैंड अप कॉमेडी करते-करते उन्हें कईं फिल्मों में आने का भी मौका मिला. सुनील पाल ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘हम तुम’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इसके साथ ही साल 2010 में कॉमेडियन ने ‘भावनाओं को समझो’ फिल्म को भी डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में जॉनी लीवर, सुदेश लहरी और कपिल शर्मा सहित 31 स्टैंड-अप कॉमेडियन ने काम किया था.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines