Sunil Pal किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा, 5 लोगों का सुराग देने वालों को 25 हजार इनाम

Sunil Pal Kidnapping Case: स्टैंड-अप कॉमेडियन सुनील पाल के कथित तौर पर अपहरण मामले में मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि पांचों आरोपियों को वांछित घोषित किया गया है। साथ ही 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

sunil pal kidnapping case update meerut police declares 25 thousand rupee on absconding accused

Sunil Pal. File Photo

Sunil Pal Kidnapping Case: स्टैंड-अप कॉमेडियन सुनील पाल पिछले कुछ दिनों से अपने किडनैपिंग केस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने सुनील पाल के किडनैपिंग मामले में फरार पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस बात की जानकारी खुद अधिकारी की तरफ से दी गई है। वरिष्ठ अधीक्षक विपिन ताडा ने PTI-भाषा को बताया है कि इस मामले में फरार पांचों आरोपियों को वांछित घोषित किया गया है। इसी के साथ जो इनका सुराग देगा उसे इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया है कि कॉमेडियन सुनील पाल किडनैपिंग मामले में फरार पांच आरोपी आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र, लवी पाल उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु, शुभम, अंकित उर्फ पहाड़ी और शिवा शामिल हैं। पांचों को वांछित घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस उन्हें पकड़ने और गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में मेरठ पुलिस मुठभेड़ के बाद अर्जुन कर्णवाल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बहाने कर लिया किडनैप

जाहिर है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन सुनील पाल पिछले 2 दिसंबर को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे। बताया जाता है कि उन्हें यहां बहाने से बुलाया गया था। इसके बाद कथित तौर पर सुनील को किडनैप कर लिया गया। यह भी बताया गया कि कथित तौर पर कॉमेडियन को करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और उनसे 8 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

कॉमेडियन की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR

इस मामले में सुनील पाल की पत्नी सरिता ने मुंबई में एक जीरो FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले को मेरठ के लालकुर्ती पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं स्थानीय पुलिस ने दावों पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर इस मामले में तुरंत कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य सरकार और प्रदेश पुलिस की सराहना भी की।

विज्ञापन

पहले भी इस एक्टर के साथ हुआ था सेम केस

गौरतलब है कि सुनील पाल की तरह ही बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के साथ भी ऐसा मामला देखने को मिला था। मुश्ताक ने फिल्म वेलकम में बल्लू का किरदार निभाया था। बताया जाता है कि उन्हें भी हाल ही में उत्तर प्रदेश के बिजनौर से किडनैप कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर बंधक बना लिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ