Sunil Pal Comment On Sunil Grover Comedy: कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में अब सुनील ग्रोवर की एंट्री भी हो चुकी है। इस बार उन्हें डफली का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। इस बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने शो में सुनील ग्रोवर की एक्टिंग को बिलकुल घटिया और अश्लील करार दिया है। हाल ही में सुनील पाल ने टेली टॉक से एक इंटरव्यू में दौरान कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स पर आने वाले शो को लेकर बात की जहां उन्होंने सुनील ग्रोवर की कॉमेडी पर निगेटिव टिप्पणी की है।
शो में कई चीजें वही पुरानी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन सुनील पाल ने सुनील ग्रोवर की एक्टिंग को सस्ता बताते हुए कहा, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर काफी पुराने लग रहे हैं। उनकी वही पुरानी हंसी, वही हरकतें और घिसी-पिटी चीजें अब बोर कर रही हैं। उनकी कॉमेडी पर हंसी आना भी बंद हो गई है। बार-बार शो में आ एक्टर्स की गोद में बैठ जाना, वहीं लड़की बनकर आना और अश्लील बातें करना यह सब बकवास है।’
सुनील पाल ने आगे कहा, ‘बार बार एक्टर की गोद में बैठना फिर अवॉर्ड के दौरान अश्लील बातें करना ये सब काफी वल्गर लग रहा है। मुझे शर्म आती है। मुझे लगता है कि वो काफी अच्छे एक्टर हैं और उन्हें अच्छा काम करना चाहिए। यहां लोगों को ज्ञान नहीं देना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘सुनील ग्रोवर अब काफी बूढ़े लगने लगे हैं। उनके वही पुराने चुटकुले वही घटिया जोक लोगों को हंसाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 पन्नों का भाषण नहीं, Anupamaa की 5 बातों को कभी न अपनाएं
उबाऊ लग रहा नया शो
सुनील पाल ने सुनील ग्रोवर के अलावा शो के अन्य कॉमेडियन जैसे कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की कॉमेडी पर भी बात की। उन्होंने दोनों के किरदार पर बात करते हुए कहा, ‘ये लोग फिर से वही लड़की के गेटअप में आ रहे हैं। वहीं डफली-वफली बोल के। दो मिनट का वही पुराना किरदार जिसमें एनर्जी न के बराबर है, ये दर्शकों के लिए भी उबाऊ हो रहा है। ऐसा लगता है कि जैसे पारस की बिरयानी खिलाई जा रही है।’
किरदार नए अंदाज वही पुराना
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह के डायलॉग शो में यूज किए जा रहे हैं क्या ऐसे लड़कियों की इज्जत की जाती है? सुनील ग्रोवर ने हले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी का किरदार निभाया था। फिर वो डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करने लगे। अब नए किरदार में डफली का किरदार निभा रहे हैं। इन तीनों किरदारों में काफी कुछ एक जैसा है। कुछ नयापन नहीं दिख रहा। गौरतलब है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार रात आठ बजे आता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines