हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Sunil Pal ने दिया Raju Srivastava का हेल्थ अपडेट, बोले- 'दिमाग ने काम करना..

विज्ञापन

मुंबई: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava health update) की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज जारी है वहीं अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि राजू वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक है। इस बीच राजू श्रीवास्तव के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal Video) ने भी उनका हेल्थ अपडेट जारी किया है।

गुरुवार को सुनील पाल (Sunil Pal gives Raju srivastava health update) ने एक वीडियो के जरिए अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव के सेहत से जुड़ा अपडेट साझा किया। भावुक सुनील को वीडियो में बताया है कि राजू श्रीवास्तव के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। सुनील को कहते हुए सुना जा सकता है कि, “उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। दोस्तों, कृपया राजू श्रीवास्तव के लिए प्रार्थना करें। वह गंभीर है।”

बता दें, एक्टर और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, को जिम में वर्कआउट करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से वो पिछले नौ दिनों से आईसीयू में, वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 58 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमिक को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक वो ट्रेडमिल पर थे जब उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वे गिर पड़े।

राजू श्रीवास्तव के परिवार ने पिछले हफ्ते एक बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत “स्थिर” है और लोगों से “किसी भी अफवाह/फर्जी खबरों पर ध्यान न देने” का अनुरोध किया। 2005 में रियलिटी स्टैंड-अप कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के पहले सीज़न में भाग लेने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव प्रसिद्धी हासिल करते चले गए।

देश के सबसे सफल स्टैंड-अप कॉमेडियन में से एक राजू को, “मैंने प्यार किया”, “बाजीगर”, “बॉम्बे टू गोवा” और “आमदानी अठानी खारचा रुपैया” जैसी हिंदी फिल्मों में अभिनय करते भी देखा गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें