Sunil Grover Trolled: कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। शो के पिछले एपिसोड में भूल भुलैया 3 की स्टार कास्ट कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और डायरेक्टर अनीस बज्मी पहुंचे जिनके साथ कपिल ने खूब सारी बातचीत और हंसी-मजाक किया।
इस दौरान सुनील ग्रोवर ने तृप्ति से कुछ ऐसा पूछ लिया जिसकी वजह से अब उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार सुनील ग्रोवर को खरी-खोटी सुना रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…
सुनील ग्रोवर ने पूछा असहज सवाल
नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से जुड़ा एक शॉर्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर ‘डफली’ बनकर शो में एंट्री लेते हैं। इस दौरान वह तृप्ति डिमरी के पास जाते हैं और उनसे पूछते हैं, ‘आप हैं ना वो जो एमिनल फिल्म में थीं?’ इस पर एक्ट्रेस हामी भरती हैं। तृप्ति कहती हैं, ‘देखा मैंने वो आपने मेरे बारे में क्या क्या कहा है।’ इसके बाद सुनील ग्रोवर कहते हैं, ‘ये जो रणबीर कपूर के साथ आपने किया वो सिर्फ शूटिंग थी न, ऐसा असली में कुछ नहीं था?’
यह सुनकर सब हंसने लगते हैं और तृप्ति कहती हैं कि इनकी सुई अभी तक वहीं टिकी हुई है। सुनील ग्रोवर आगे कहते हैं, ‘रणबीर कपूर के साथ असली में कुछ नहीं था ना?’ इस पर तृप्ति कहती हैं, ‘नहीं असली में कुछ नहीं था।’ जैसे ही यह एपिसोड टेलीकास्ट हुआ और यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने एक्ट्रेस से ऐसा असहज सवाल पूछने के लिए सुनील ग्रोवर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya की उंगली में रिंग का राज, Natasa की जगह अब कौन बसा दिल में?
यूजर्स ने कॉमेडियन को किया ट्रोल
वायरल क्लिप पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत दुख की बात है कि इसे हंसी में लिया जा रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस टिप्पणी से तृप्ति वाकई में असहज हो गई हैं। वह आगे बढ़ना चाहती है लेकिन इसकी सुई वाकई में वहीं अटकी हुई है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘डफली ने यह सवाल रणबीर से क्यों नहीं पूछा?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक महिला को इस तरह असहज करने वाली थर्ड क्लास कॉमेडी बेतुकी है।’
नेशनल क्रश बन गई थीं तृप्ति डिमरी
इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स अपने रिएक्शन देते हुए सुनील ग्रोवर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म के सेकंड हाफ में रणबीर के साथ कुछ देर के लिए तृप्ति डिमरी नजर आई थीं। फिल्म में दोनों ने काफी बोल्ड सीन्स दिए थे, जिसकी वजह से तृप्ति रातों रात नेशनल क्रश बन गई थीं। लोगों ने उन्हें भाभी 2 का टैग देना शुरू कर दिया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines