Sunil Grover Selling Vegetables: पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को लोगों को एंटरटेन करना बेहद पसंद है। चाहे टीवी शोज हो, फिल्में हो या फिर वेब सीरीज वो ऑडियंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सुनील ने जबसे कपिल शर्मा का शो छोड़ा है फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं। भले ही वो कहीं भी काम करें पर सभी यही चाहते हैं कि वो एक बार फिर कपिल के शो में वापसी कर लें। हालांकि, सुनील अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। लेकिन उनकी इस जिद का क्या अंजाम हुआ है ये अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Singer Armaan Malik ने अपनी लेडी लव से की सगाई, सोशल मीडिया पर छाया कपल का रोमांटिक अंदाज
पेट पालने के लिए ये क्या करने लगे सुनील
अब सुनील ग्रोवर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं। ये एक्टर के कैसे दिन आ गए इस बात पर किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा। अच्छा-खासा काम करते हुए सुनील अब अपना पेट पालने के लिए कुछ ऐसा करने पर मजबूर हो गए जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। बॉलीवुड और टीवी जगत के बेहतरीन एक्टर कॉमेडियन बनकर उभरे सुनील ग्रोवर अब सब्जी मंडी में सब्जी बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
लहसुन बेचते दिखे सुनील
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सुनील अब बाजार में लहसुन बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनकी हालत देखकर फैंस को उन पर तरस आ रहा है। लेकिन आपको बता दें, ये वीडियो खुद उन्होंने ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारी अटरिया।” अब उनके इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें कमेंट कर कहा है कि कपिल शर्मा के शो ज्वाइन कर लो सब ठीक हो जाएगा। तो कुछ उनके पोस्ट पर हंसते भी दिखाई दिए।
एंटरटेनमेंट के लिए बनाया वीडियो
हालांकि, डॉ. मशहूर गुलाटी और गुत्थी के नाम से मशहूर सुनील किसी आर्थिक ठगी से नहीं गुजर रहे। बल्कि उन्होंने ये वीडियो मजे के लिए शेयर किया है। वो अक्सर अपने अकाउंट से ऐसे ही वीडियो शेयर करते रहते हैं। वो कभी दूध वाला बनकर तो कभी भुट्टे वाला बनकर अपने चाहने वालों का एंटरटेनमेंट करते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines