Sunil Grover Mimic Kader Khan: कॉमेडी जगत में कुछ कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अपने टैलेंट से ऑडियंस के दिलों पर राज किया हुआ है. ये सितारे दूसरे एक्टर्स की मिमिक्री हुबहू करके अपने फैंस को भी शॉक्ड कर देते हैं. सुनील ग्रोवर का नाम भी इन्हीं कलाकारों में शामिल है. कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सुनील ग्रोवर अक्सर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स की मिमिक्री कर ऑडियंस को एंटरटेन करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस भी दंग रह गए हैं. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर दिवंगत एक्टर कादर खान बने हैं.
सुनील ग्रोवर ने एक्टिंग से जीता दिल
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स पर आ रहे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सुनील ग्रोवर उस दौरान चर्चाओं में आए थे जब उन्होंने सलमान खान की हूबहू एक्टिंग कर ऑडियंस को शॉक्ड कर दिया था. वहीं सलमान खान के बाद सुनील ने आमिर खान की मिमिक्री की और ऑडियंस को खूब हंसाया. आमिर खान की मिमिक्री इतनी फेमस हुई थी कि खुद आमिर खान ने सुनील ग्रोवर की एक्टिंग की तारीफ की थी और कहा था कि मैं भी कन्फ्यूज हो गया था कि ये मैं हूं या सुनील ग्रोवर.
यह भी पढ़ें: ‘फिल्मों को कह दूंगा गुडबाय…’, Bhooth Bangla फेम डायरेक्टर प्रियदर्शन ने क्यों कही ये बात?
कॉमेडियन का वीडियो वायरल
वहीं सलमान खान और आमिर खान के बाद अब सुनील ग्रोवर ने दिवंगत बॉलीवुड एक्टर कादर खान की मिमिक्री की. दरअसल हाल ही में नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के फाइनल एपिसोड का टीजर जारी किया है. इसमें सुनील ग्रोवर ‘साजन चले ससुराल’ वाले कादर खान के किरदार को निभाते नजर आ रहे हैं. साथ ही सुनील ग्रोवर कादर खान की तरह ही आवाज निकाल रहे हैं. शो में आए वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन भी सुनील ग्रोवर का ये लुक देखकर दंग रह गए और हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.
यह भी पढ़ें: ‘लव जिहाद नहीं…’, महाकुंभ वायरल गर्ल Monalisa ने बताया क्यों की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी?
कब रिलीज होगा एपिसोड?
वरुण धवन और डेविड धवन ने सुनील ग्रोवर की तारीफ करते हुए कहा कि आप बिल्कुल कादर खान लग रहे हैं, हमें एक पल के लिए लगा कि कादर खान ही स्टेज पर आ गए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी सुनील ग्रोवर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं. फैंस भी सुनील ग्रोवर की मिमिक्री देखकर दंग रह गए. बता दें शो का ये फाइनल एपिसोड 14 मार्च को 8 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
28 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
55 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines