कौन हैं Sunil Grover की पत्नी आरती ग्रोवर? लाइमलाइट से रहती हैं कोसों दूर

Sunil Grover Wife: सुनील ग्रोवर के बारे में तो आप डिटेल में जानते होंगे, लेकिन क्या आप उनकी पत्नी के बारे में जानते हैं? सुनील की पत्नी आरती लाइमलाइट में दूर सुकून भरी जिंदगी जीना पसंद करती हैं।

Sunil Grover

क्या सुनील ग्रोवर की पत्नी को जानते हैं आप? (Photo Credit- Social Media)

Sunil Grover Wife: बॉलीवुड और कॉमेडी की दुनिया में धाक जमा चुके सुनील ग्रोवर आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ में वो डॉक्टर गुलाटी बनकर पूरी दुनिया में छा गए और उन्होंने फैंस को खूब हंसाया। वहीं, 3 अगस्त को सुनील ग्रोवर अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम आपको उनकी पत्नी आरती ग्रोवर के बारे में बताने वाले हैं। सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर बाकी सेलेब्स की तरह नहीं हैं, वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वहीं कॉमेडियन भी उनके साथ सोशल मीडिया पर बहुत कम तस्वीरें शेयर करते हैं।

विज्ञापन

पेशे से हैं इंटीरियर डिजाइनर

खूबसूरती के मामले में भी आरती ग्रोवर बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर आरती ग्रोवर क्या करती हैं? सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। बताया जाता है कि उनका मुंबई में अच्छा खासा काम है। हालांकि, वो सोशल मीडिया पर आपको खास एक्टिव दिखाई नहीं देंगी। इंस्टाग्राम पर आरती ग्रोवर की बेहद कम तस्वीरें मौजूद हैं। आपको बता दें, सुनील और आरती ने साल 2015 में शादी की थी। इस शादी से इन दोनों का एक बेटा भी है और उसका नाम कपल ने मोहन ग्रोवर रखा है।

विज्ञापन

ओटीटी पर रूल करते हैं सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो फिलहाल कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे हैं। हालांकि फैंस आज भी उन्हें डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी के रोल में ही देखना पसंद करते हैं। कॉमेडी शो के अलावा सुनील ग्रोवर ओटीटी पर भी रूल कर रहे हैं। उनकी सीरीज खूब पसंद कि गई हैं, जिसमें ‘सनफ्लाअर 2’ और ‘ब्लैकआउट’ शामिल है। इसके अलावा पिछले साल 2024 में वो शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में भी नजर आए थे।

विज्ञापन

इन सेलेब्स की पत्नी भी हैं लाइमलाइट से दूर

आपको बता दें, सिर्फ सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर ही लाइमलाइट से दूर नहीं रहतीं, उनकी तरह कुछ और सेलेब्स की वाइफ इस चकाचौध भरी दुनिया से दूरी बनाकर रखती हैं। इस लिस्ट में मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा की पत्नी प्रियंका शारदा भी हैं। दोनों की साल 2003 में शादी हुई थी। इसके अलावा दिलीप जोशी, अली असगर, सुदेश लहरी और चंदन प्रभाकर जैसे कई बड़े कलाकारों की पत्नियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ