Sunil Dutt Love Story: साधना, सुजाता, मुझे जीने दो और मदर इंडिया जैसी यादगार फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सुनील दत्त किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
दमदार आवाज के मालिक सुनील दत्त ने अपने अभिनय से कई भूमिकाओं में जैसे जान ही फूंक दी। इंडस्ट्री में 40 सालों तक के अपने एक्टिंग करियर में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और 1968 में पद्मश्री दिया जा चुका है।
फिल्म मदर इंडिया में दोनों ने साथ किया काम
सुनील दत्त की जब बात आती है तो बात उनकी पत्नी नरगिस की भी आती है। पहली बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन तक पहुंची फिल्म मदर इंडिया में दोनों ने साथ काम किया और फिर फिल्म के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर बैठे। साथ ही दोनों की शादी का किस्सा बहुत ही रोमांचक है। ये शादी सुनील दत्त के लिए कतई आसान नहीं था। नरगिस और उनका अलग अलग धर्म का होना उनकी शादी होने में रोड़ा बन रहा था। नरगिस मुस्लिम थी और सुनील दत्त एक हिंदू परिवार से थे।
सुनील दत्त को मिली धमकियां
दोनों के अफेयर के खूब चर्चे थे और अखबारों में भी इसकी सुर्खियां छाई रहती थीं। इस अफेयर के बारे में मुंबई के एक बड़े डॉन को जब पता चला तो वो नाराज हो गया। डॉन मुस्लिम थे जिनको इस अलग धर्म के लोगों की शादी से दिक्कत थी। ऐसे में सुनील दत्त को धमकियां मिलने लगीं पर सुनील दत्त थे कि शादी के अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए।
अंडरवर्ल्ड डॉन को मनाने पहुंच गए थे सुनील दत्त
सुनील दत्त और नरगिस का प्रेम इतना मजबूत था कि डॉन के इस मामले में ज्यादा दखल होने से खुद सुनील ने हिम्मत दिखाकर डॉन से बात करने पहुंच गए। उन्होंने डॉन से कहा कि ‘मैं नरगिस से बहुत मोहब्बत करता हूं, उनसे शादी करना चाहता हूं, हमेशा मैं उन्हें खुश रखूंगा। यह आपको गलत लगता है तो गोली मार दीजिए, सही लगे तो गले लगाइए।’ इतना सुनने के बाद डॉन खुश हो गया और सुनील दत्त को गले से लगा लिया। फिर धूमधाम से नरगिस और सुनील दत्त की साल 1958 में शादी हुई।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines