Sunil Darshan Interview, Akshay kumar Priyanka chopra relationship (नवीन सिंह भारद्वाज): अक्षय कुमार के साथ कई सुपरहिट फिल्में बनाने वाले निर्माता सुनील दर्शन पिछले 15 साल से अक्षय से दूर क्यों हैं? अक्षय कुमार अगर उनकी सलाह मान लेते तो क्या उनके खाते में हिट फिल्मों की संख्या ज्यादा होती? अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से क्यों इनकार किया। इन सभी सवालों के जवाब दिए मशहूर निर्माता सुनील दर्शन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान। सुनील दर्शन की 8 अगस्त को फिल्म अंदाज 2 रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार अपनी फ़िल्मों को लेकर सेलेक्टिव नहीं
खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार का नाम खिलाड़ी कुमार तब पड़ा जब वो अपने स्टंट्स के साथ साथ खिलाड़ी नाम की फिल्में भी कर रहे थे, जैसे मैं खिलाड़ी, तू अनाड़ी, खिलाड़ी 420, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी। उस दौर में ये फ़िल्में उन्हें वो मुकाम दे रही थी जो बाक़ी के सितारों को काफ़ी फिल्में करने के बाद भी नहीं मिल रहा था पर फिलहाल देखकर तो ये लगता है कि अक्षय कुमार अपनी फ़िल्मों को लेकर उतने सेलेक्टिव नहीं हैं।
अपने पुराने दौर में जहां वो लिस्ट ऑफ़ फिल्म्स में क्वांटिटी के साथ साथ साथ क्वालिटी भी देखते थे वही फ़िलहाल उनकी फ़िल्मों को देखकर लगता है कि खिलाड़ी कुमार का फोकस ज़्यादा से ज़्यादा फ़िल्म बनाने में है।
साल में सिर्फ़ 4 फिल्में करनी चाहिए
जानवर, एक रिश्ता, तलाश और अंदाज़ जैसी फ़िल्में साथ कर चुके सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार के रीसेंट सिलेक्शन ऑफ़ फिल्म्स को लेकर बातें कीं। सुनील ने बताया – “अक्षय कुमार बहुर अच्छा काम कर रहे हैं, उनकी फ़िल्मों को लेकर डिस्कशन करने का कोई तुक ही नहीं बनता, पर उनके फ़िल्म चुनने का क्राइटेरिया ग़लत है। उन्हें अपने काम से अब आगे ग्रो करना चाहिए पर वो कर नहीं रहे, वो एक मैकेनिकल मशीन के तरह बस काम करते जा रहे हैं।
अगर मुझसे वो सलाह लेंगे तो मैं उन्हें कहूंगा कि उन्हें क्वालिटी वाले साल में सिर्फ़ 4 फिल्में करनी चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि वो अपने फाइनेंशियली बेनेफ़िट के लिए अंत तक फ़िल्में करते रहेंगे, अक्षय कुमार एक अच्छे बिजनेसमैन हैं.”
यह भी पढ़ें: Housefull 5 बनेगी Akshay Kumar के करियर की गेम चेंजर? 3 कारण देखने को करेंगे मजबूर
प्रियंका चोपड़ा संग काम करने से अक्षय का इनकार
इस से तो ये मालूम चलता है की लगभग 7-8 फ़िल्में करने वाले अक्षय कुमार का डायरेक्टर-प्रोडूसर सुनील दर्शन का लंबा एसोसिएशन रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि फ़िल्म अंदाज़ के बाद सुनील दर्शन एक और लव ट्रायंगल वाली फ़िल्म अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ बनाना चाहते थे, जिसमें कटरीना कैफ़ भी होने वाली थी पर ऐन मौके पर अक्षय कुमार ने फ़िल्म से अपना हाथ पीछे खींच लिया।
कहानी बयान करते हुए सुनील दर्शन ने बताया कि “अक्षय कुमार मेरी हर फ़िल्म का हिस्सा होते थे, अंदाज़ के ठीक बाद मैंने बरसात फ़िल्म बनायी जिसके एक खूबसूरत गाने का शूट मैंने अक्षय और प्रियंका के साथ कर लिया था, उस वक़्त दोनों एक्टर्स अपने अपने काम में बिजी थे, जिसके बाद शूटिंग के डेट काफ़ी बदले गए।
यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचे Akshay Kumar, थिएटर के बाहर मुंह छुपाकर ले रहे थे Housefull 5 का रिव्यू
प्रियंका चोपड़ा से इसलिए बनाई दूरी
जब फाइनली प्रियंका फ्री हुई तब अक्षय ने मुझे अपने एक दूसरे सेट पर बुलाया जो मेरे लिए नया था क्योंकि हम हमेशा मेरे ऑफ़िस में ही मिलते थे। अक्षय ने मुझे बुला कर बताया कि वो कुछ पर्सनल वजह से प्रियंका के साथ फ़िल्म नहीं कर सकते। उन्होंने मुझे उनमे और प्रियंका में चुनने को कहा। उस वक्त ऐसा सिट्यूशन था कि अक्षय और प्रियंका के कुछ ख़बरों की वजह से ट्विंकल को मंज़ूर नहीं थी की अक्षय और प्रियंका साथ काम करें। मैं बहुत शॉक्ड था। फिर बॉबी देओल और बिपाशा के साथ मैंने बरसात बनायी। पर, उसके बाद उन्होंने मेरे साथ दूसरी दो फिल्में भी की।
मेरे जीवन साथी के बाद किसी फिल्म में दोनों साथ नहीं
सुनील दर्शन और अक्षय कुमार की लास्ट फ़िल्म साल 2006 में आई मेरे जीवन साथी था, जिसके बाद उन्होंने दोबारा कभी साथ में काम नहीं किया. दोनों के वर्क एनवायरनमेंट में दरार आने की बड़ी वजह बताते हुए सुनील ने बताया कि अक्षय फ़िल्म दोस्ती और मेरे जीवन साथ के दौरान कुछ प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के साथ सेट पर आया करते थे, अक्षय 60 दिनों की शूटिंग को 22-23 दिनों में ख़त्म करते और आउटडोर शूट पर चले जाते।
इस वजह से मेरे शूटिंग के डेट्स भी सफर करते थे। मुझे एहसास होने लगा कि अब ऐसे काम नहीं हो सकता, अब हमारे वर्किंग केमिस्ट्री सही तरह से काम नहीं कर रहे तो मैंने उनके साथ फ़िल्म बनाना बंद कर दिया। सुनील दर्शन उसके बाद अपने बेटे शिव दर्शन के साथ फिल्में बनाने लगे। साल 2017 के बाद एक हसीना थी एक दीवाना था के बाद सुनील अपने ही बेटे साथ अंदाज़ 2 लेकर आ रहे हैं जो 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने Firoz Nadiadwala से कितने में खरीदे Hera Pheri 3 के राइट्स? डायरेक्टर ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines