हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Athiya Shetty-KL Rahul कब बनेंगे पेरेंट्स? Suniel Shetty ने रिवील किया महीना

Athiya Shetty, KL Rahul: अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी जल्दी ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने बीते साल यानी 2024 में फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। वहीं, अब सुनील शेट्टी ने बताया है कि अथिया कब मां बनेंगी?

विज्ञापन
Athiya Shetty, KL Rahul, Suniel Shetty

Athiya Shetty, KL Rahul: बॉलीवुड के कई परिवारों में जल्दी ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। आज यानी 28 फरवरी को हिंदी सिनेमा के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को अपने पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर की है। इनके पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल, इलियाना डिक्रूज और इशित्ता दत्ता ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी है। हालांकि, अब ये सामने आ गया है कि अथिया और राहुल कब पेरेंट्स बनेंगे?

सुनील शेट्टी ने किया रिवील

दरअसल, हाल ही में पॉपुलर एक्टर और होने वाले नाना यानी सुनील शेट्टी को चंदा कोचर के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान सुनील शेट्टी ने कई चीजों पर बात की। इस दौरान ही सुनील शेट्टी ने बताया कि वो किस महीने में नाना बनने वाले हैं। सुनील शेट्टी से जब पूछा गया कि शेट्टी परिवार में डिनर टेबल पर किस तरह की बातचीत होती है? इस पर जवाब देते हुए सुनील ने कहा कि अभी तो सिर्फ ग्रैंडचाइल्ड के बारे में बातें होती हैं।

अथिया और राहुल के पेरेंट्स बनने में ज्यादा टाइम नहीं

सुनील ने आगे बताया कि इस टाइम और कोई बात नहीं होती है। अभी सिर्फ ग्रैंडचाइल्ड के बारे बातें की जाती हैं फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। उन्होंने आगे कहा कि हम कोई और बातचीत नहीं करना चाहते हैं। सुनील ने बताया कि हम बस अप्रैल में (ग्रैंडचाइल्ड से मिलने) का इंतजार कर रहे हैं। सुनील के इस बात से साफ है कि अब अथिया और राहुल के पेरेंट्स बनने में ज्यादा टाइम नहीं है। हालांकि, सुनील शेट्टी ने डिलीवरी की डेट रिवीली नहीं की है।

विज्ञापन

8 नवंबर 2024 को कपल ने दी थी गुड न्यूज

गौरतलब है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बीते साल यानी 8 नवंबर 2024 को फैंस के साथ अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी को शेयर किया था। जैसे ही कपल का पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया था, तो फैंस खुशी से झूम उठे थे। फैंस, यूजर्स और सेलेब्स ने कपल को खूब बधाइयां दी थी।

यह भी पढ़ें- Sikandar Teaser यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड, पर बना नहीं रिकॉर्ड, क्या रश्मिका बनाएगी सलमान को असली ‘सिकंदर’?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola