हाल ही में लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में अभिनेता सुनील शेट्टी ने नाना बनने के अपने अनुभव को लेकर खुलकर बात की। उनकी बेटी अथिया शेट्टी और दामाद, क्रिकेटर केएल राहुल ने 24 मार्च को एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने इवारा रखा है। सुनील ने बताया कि अब वो हर दिन जल्दी घर लौटने की कोशिश करते हैं ताकि अपनी नातिन के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें। इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन तक बदल दी है।
सुनील शेट्टी ने क्या कहा ?
जब उनसे इवारा से उनके लगाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मैं बच्ची के लिए बहुत एक्साइटेड रहता हूं। हर थोड़ी देर में फोन चेक करता हूं या घर भाग जाता हूं। सबसे अच्छी बात ये है कि वो अब हमारे ही बिल्डिंग में रहने वाली है। उसका बेसब्री से इंतजार है। मैंने अब अपना वर्कआउट भी सुबह 6:30 बजे तक खत्म करना शुरू कर दिया है ताकि जब सब घर में सो रहे हों, मैं उसके साथ समय बिता सकूं।”
इवारा के लिए खास ट्रेनिंग शुरू की
सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का तरीका भी पूरी तरह बदल दिया है। अब वो ऐसी एक्सरसाइज कर रहे हैं जिससे उनकी पीठ और पैर मजबूत रहें। “बच्चों को बार-बार उठाना पड़ता है, इसलिए मुझे झुकने और उठाने में कोई दिक्कत न हो। लोग इसे मजाक समझते हैं, लेकिन ये सच है कि मैंने इवारा के लिए अपनी एक्सरसाइज में बदलाव किया है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव आते हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि जब तक जिंदा हूं, ठीक से चल सकूं, झुक सकूं और अपने नाती-पोतों के साथ खेल सकूं।”
अथिया और राहुल बने माता-पिता
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 24 मार्च को अपनी बेटी का स्वागत किया। कुछ समय बाद उन्होंने एक प्यारी सी फोटो शेयर की जिसमें अथिया अपनी बेटी को प्यार से देख रही हैं और बच्ची राहुल की गोद में है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी बेटी, हमारा सब कुछ। इवारा ~ भगवान का तोहफा।”
सुनील शेट्टी के आने वाले प्रोजेक्ट्स
सुनील शेट्टी आखिरी बार फिल्म ‘केसरी वीर’ में दिखे थे, जिसे प्रिंस धीमान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा भी थे। हालांकि फिल्म की कहानी और वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचना हुई और इसे ज्यादातर नकारात्मक रिव्यू मिले।
अब वो अगली बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल, अरशद वारसी, संजय दत्त, दिशा पटानी, रवीना टंडन और लारा दत्ता भी होंगे। ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- मशहूर भोजपुरी एक्टर का निधन, फिल्म प्रचारक ने बताया-कब होगा अंतिम संस्कार?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines