'तुम्हारे बिना मैं अपनी लाइफ...', Athiya Shetty के इस करीबी का निधन, Suniel Shetty की बेटी को किसे खोने का गम?

अथिया शेट्टी इस वक्त बेहद मायूस है क्योंकि अथिया के एक करीबी का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद अथिया ने एक पोस्ट के जरिए दी है। आइए जानते हैं कि अथिया ने क्या कहा है?

Athiya Shetty, Suniel Shetty

अथिया शेट्टी के करीबी का निधन। image credit- Instagram

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अथिया खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज भी अथिया ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसकी वजह से उनके फैंस भी मायूस हो गए हैं। अथिया भी बेहद उदास नजर आई क्योंकि उनके भी करीबी का निधन हो गया है। इसके लिए उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है और अपने दिल की बात लिखी है। आइए जानते हैं कि अथिया ने क्या लिखा है?

विज्ञापन

अथिया शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने इमोशनल-सा कैप्शन लिखा है। वहीं, इसके अलावा कई और भी स्टोरी शेयर की हैं। अथिया के प्यारे पेट डॉग ब्रॉडी का निधन हो गया है। ब्रॉडी के जाने से अथिया बहुत मायूस है। अपनी स्टोरी में अथिया ने लिखा है कि मेरे ब्रॉडी… मैं तुम्हारे बिना अपनी लाइफ और घर की कल्पना भी नहीं कर सकती।

विज्ञापन

Athiya Shetty

ब्रॉडी संग शेयर की फोटोज

अथिया ने आगे लिखा कि हमारे बचपन का सबसे अच्छा हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। शांति से आराम करो… मेरे लाडो राम। इसके अलावा अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई और स्टोरी भी शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने ब्रॉडी संग फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में उनका भाई और फैमिली के लोग नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अथिया, ब्रॉडी के जाने से बहुत मायूस हैं।

विज्ञापन

Athiya Shetty

24 मार्च को हुआ था इवारा का जन्म

बता दें कि अथिया शेट्टी कुछ ही दिनों पहले एक बेटी की मां बनी हैं, जिसका नाम इवारा है। अथिया अक्सर अपनी बेटी के साथ बिजी रहती हैं। 24 मार्च को अथिया और केएल राहुल की बेटी इवारा का जन्म हुआ था। इसकी जानकारी कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। कुछ दिनों बाद ही कपल ने अपनी बेटी का प्यारा-सा नाम भी अनाउंस कर दिया था।

विज्ञापन

अथिया ने शेयर की थी झलकियां

इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद अथिया ने अपनी बेटी के एक महीना की झलकियां भी शेयर की थी। हालांकि, अब तक उन्होंने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अथिया और राहुल कब अपनी बेटी का फेस रिवील करेंगे। अब ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा कि कपल कब अपनी बेटी का फेस दुनिया को दिखाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ