Suniel Shetty On KL Rahul Trolling: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने दामाद और क्रिकेटर केएल राहुल के ट्रोल होने पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, भारत के ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप हारने के बाद केएल राहुल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
वहीं, अब इस पर सुनील शेट्टी ने खुलकर बात की है। बता दें कि विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में केएल राहुल के अच्छी फील्डिंग नहीं करने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई Animal, फिल्म ने सिर्फ 12 दिनों में पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा
दामाद के ट्रोल होने पर Sunil Shetty ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एएनआई (ANI) से साथ हुए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने इस बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि जब लोग केएल राहुल को ट्रोल करते हैं तो उनपर इसका क्या असर होता है। इस इंटरव्यू में सुनील ने बताया कि राहुल अक्सर उनसे उन पर होने वाली नेगेटिव कमेंट्स के बारे में रिएक्ट करने को लेकर मना करते हैं।
‘पापा मेरा बल्ला बात करेगा’- केएल राहुल
राहुल कहते हैं कि ‘पापा मेरा बल्ला बात करेगा’, इतना ही नहीं बल्कि सुनील ने आगे कहा कि लोगों का उनमें विश्वास, चयनकर्ताओं और कप्तान का विश्वास सब कुछ कहता है, लेकिन फिर भी यह मुझे राहुल या अथिया से 100 गुना ज्यादा हॉर्ट करता है।
240 रन पर आउट हुआ था भारत
बता दें कि विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत सिर्फ 240 रन पर आउट हो गया था। इस मैच में भारत की हार से हर एक भारतवासी का दिल टूट गया था, लेकिन फिर भी देशवासियों ने अपनी टीम का हौंसला बढ़ाया और आगे के लिए और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की। बताते चलें कि इस बार ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप ट्रॉफी जीती है। इस महामुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया था। इस हार के बाद दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ी भी भावुक हुए थे। चाह कर भी कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines