Happy Birthday Suniel Shetty: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर सुनील शेट्टी का अपना एक अलग फैनबेस है। सुनील के फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं और उनपर खूब प्यार लुटाते हैं। 11 अगस्त को अभिनेता अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। अन्ना के जन्मदिन पर सभी उन्हें विश करते हैं और जमकर बधाइयां देते हैं। इस बीच हम आपको उनकी फिल्म ‘बॉर्डर’ से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘बॉर्डर’ नहीं करना चाहते थे सुनील शेट्टी
दरअसल, सुनील शेट्टी फिल्म ‘बॉर्डर’ में काम नहीं करना चाहते थे। उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए साफ इनकार कर दिया था। हालांकि, सुनील ने खुद इसके पीछे की वजह भी बताई थी कि वो फिल्म में काम क्यों नहीं करना चाहते थे? साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्हें लगा कि इस फिल्म में काम करना चाहिए।
क्या बोले सुनील शेट्टी?
The Lallantop को दिए इंटरव्यू में एक बार सुनील शेट्टी ने खुद बताया था कि वो फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में काम नहीं करना चाहते थे। सुनील ने कहा कि इस फिल्म में मेरी सास को इंटरवीन करना पड़ा था क्योंकि मैंने सुना था कि जेपी दत्ता जी बहुत ही सख्त डायरेक्टर हैं और वो कुछ भी बोल देते हैं।
डायरेक्टर की वजह से नहीं करना चाहते थे फिल्म
सुनील ने आगे कहा कि मुझे लगा था कि कहीं ना कहीं मैं काम अपना 100 प्रतिशत दूंगा और अच्छा काम करूंगा और अगर वो गाली दे देंगे, तो मुझे जमेगा ही नहीं। इसलिए मैंने कहा था कि ऐसे डायरेक्टर से यार दूर रहो, लेकिन फिर मेरी सासूमां के थ्रू हम इंटरवेंशन के बाद मिले और मैंने कहानी सुनी।
कैसे फिल्म करने का किया मन?
सुनील ने बताया कि मैं पहले दिन सेट पर गया, तो जेपी जी ने मुझे बुलाकर ‘संदेशे’ गाना सुनाया। पूरी रेजीमेंट के सामने वो गाना प्ले किया गया। उस वक्त जब गाना शुरू हुआ तो 100-150 लोग खड़े थे। सब मूड़ में थे कि हम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और गाना सुनने के लिए तैयार थे, लेकिन धीरे-धीरे जब गाना खत्म हुआ, तो वहां बस 5-10 लोग खड़े थे।
मेरा बड़ा नुकसान होगा- सुनील
सुनील ने कहा कि गाना सुनने के बाद सभी अपनी-अपनी जगह पर जाकर रो रहे थे। सबको अपने परिवार की याद आ रही थी और उस वक्त मुझे पहली बार लगा कि मुझे फिल्म करनी चाहिए और मैंने जेपी जी से कहा कि जेपी जी आई थिंक हमारे पास ब्लॉकबस्टर है और अगर मैं ये फिल्म नहीं करता, तो ये मेरा बड़ा नुकसान होगा।
यह भी पढ़ें- सीक्वल फिल्मों का बुरा हाल, फ्लॉप हुई SOS2 और Dhadak 2, अब War 2 से लगी उम्मीदें
संबंधित खबरें
श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 mins agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
51 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines