Suniel Shetty B’day: बी-टाउन के ‘अन्ना’ यानी सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) 11 अगस्त, गुरुवार को अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि, एक्टर इस उम्र में भी इतने फिट और डैशिंग हैं कि उनकी उम्र का पता नहीं चलता। वहीं, इस खास मौके पर सुबह से ही बधाइयों का सिलसिला जारी है। एक्टर के इंडस्ट्री वाले दोस्त समेत घरवाले और फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना करते देखे जा रहे हैं। चलिए एक्टर के बर्थडे पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकहीं बातें बताते हैं-
बताते चलें कि सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर के मुल्की में हुआ था। एक्टर के पिता का नाम विरप्पा शेट्टी है। वहीं, सुनील ने 1992 की फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस मूवी में अन्ना के अपोजिट दिव्या भारती लीड रोल में थीं। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और सुनील रातों-रात सुपरस्टार बन गए।
और पढ़िए –Haryanvi Dance Video: Aarti Bhoriya ने लचकाई कमरिया, फैंस के छूटे पसीने
बेहतरीन फिल्मों की वजह से आज सुनील शेट्टी की इंडस्ट्री में अलग पहचान है। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं थी। सुनील पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे, और उनका स्पोर्ट्स में काफी इंट्रेस्ट था। एक बातचीत में खुद एक्टर ने इसका खुलासा करते हुए कहा था,’मैं अपने देश के लिए खेलना चाहता था। खिलाड़ी बनने के लिए मैंने मार्शल आर्ट सीखा और फिटनेस पर ध्यान दिया,लेकिन क्या पता था कि मार्शल आर्ट्स एक्टिंग और फिल्मों में काम आएगी।’
इतना ही नहीं सुनील शेट्टी किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट हैं। वहीं, आज के समय में एक्टर एक दिग्गज कलाकार होने के साथ ही एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। साथ ही ‘पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत ‘खेल’, ‘रक्त’ और ‘भागमभाग’ जैसी फिल्में बनाई जा चुकी हैं, लेकिन इस मामले में सुनील को सफलता नहीं हासिल हुई।
सुनील शेट्टी आज के समय में लग्जरी लाइफ जीते हैं और उन्हें महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। 2021 की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनील की सलाना इनकम करीब 100 करोड़ रुपए है।
एक्टर की पर्सनल लाइफ पर गौर फरमाएं तो, उन्होंने 25 दिसंबर 1991 को माना शेट्टी से शादी की। इस कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी है।
और पढ़िए –Uorfi Javed की धमाकेदार वापसी, हॉट वीडियो से बढ़ाया तापमान
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
14 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
16 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines