Paresh Rawal के Hera Pheri 3 छोड़ने से Suniel Shetty को लगा झटका, Akshay को नहीं कोई खबर?

परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के फैसले पर एक्टर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है। एक्टर ने रिवील किया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Hera Pheri 3

Hera Pheri 3 File Photo

विज्ञापन

परेश रावल ने जब से ‘हेरा फेरी 3’ से बैक आउट किया है, हर कोई हैरान है। अभी तक कोई भी ये समझ नहीं पाया कि अचानक परेश रावल को क्या हो गया। पहले एक्टर ने सीक्वल के लिए हामी भरी और फिर 1 दिन का शूट भी कर लिया। फिर अचानक परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी। हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘हेरा फेरी 3’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि उन्हें भी परेश ने अपने फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, अब इस मामले पर एक्टर सुनील शेट्टी का रिएक्शन सामने आ गया है।

सुनील और अक्षय को परेश के फैसले की नहीं कोई खबर

सुनील शेट्टी का कहना है कि उन्हें परेश के फैसले से झटका लगा है। इतना ही नहीं एक्टर अक्षय कुमार भी इस मामले को लेकर क्लूलेस हैं। सुनील शेट्टी ने कहा कि ये सब उनके लिए एकदम शॉकिंग था। पहले तो वो सोच रहे थे कि परेश रावल को मैसेज करें और बाद में उन्होंने सोचा मिलकर बातचीत करते हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि इस मामले पर उनकी किसी से कोई बात नहीं हुई है। अक्षय कुमार को भी नहीं पता कि आखिर हुआ क्या है?

विज्ञापन

अगले साल शुरू होने वाली थी शूटिंग

सुनील शेट्टी ने इसे संकट बताया है। एक्टर ने कहा कि फिल्म बीच में है और ये बहुत बड़ा झटका है। वैसे भी इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने वाली थी। सुनील शेट्टी ने रिवील किया कि शूटिंग पहले ही शुरू हो गई थी। एक प्रोमो शूट किया जा चुका था। ये एक बड़ी चौंकाने वाली बात है। उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। सुनील शेट्टी ने ये भी खुलासा किया कि इन सब चीजों के बारे में उन्हें अथिया और अहान से पता चला था। उनके बच्चों ने उन्हें 15 मिनट के अंदर इससे जुड़ा पोस्ट भेजा और पूछा गया कि ‘ये क्या है?’

विज्ञापन

परेश की एग्जिट से सुनील शेट्टी रह गए शॉक्ड

उस वक्त सुनील शेट्टी अपने इंटरव्यूज कर रहे थे और वो ये सब देखकर हैरान रह गए। वहीं, अब बताया जा रहा है कि परेश रावल के यूं बीच में पीछे हटने से अक्षय कुमार को काफी नुकसान हुआ था। दरअसल, अक्षय कुमार के पास इस फिल्म के राइट्स थे और वो ही फिल्म का प्रोडक्शन संभाल रहे थे। ऐसे में परेश की एग्जिट से सबसे ज्यादा घटा अक्षय को ही हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ