Sunidhi Chauhan Birthday: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। हिंदी फिल्मों में सदाबहार गाने देने के बाद सिंगर अपने कॉन्सर्ट में भी फैंस को खूब एंटरटेन करती नजर आती हैं। सुनिधि को भारत की टेलर स्विफ्ट भी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर उनके हर कॉन्सर्ट का वीडियो काफी वायरल होता है। वहीं सिंगर 14 अगस्त को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 18 की उम्र में 13 साल बड़े शख्स से Sunidhi Chauhan ने रचाई थी शादी, तलाक पर सालों बाद अब जाकर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी
4 साल की उम्र में जगा पैशन
सिंगिंग करियर के साथ-साथ सुनिधि की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प से भरी रही है। सिंगर जब 4 साल की थीं तभी से उन्हें गाने का काफी क्रेज था। छोटी उम्र में ही उन्होंने तय कर लिया था कि बड़े होकर उन्हें दुनिया की जानी-मानी सिंगर बनना है। बचपन में वो सीडी और कैसेट्स से गाने का रियाज करती थीं। वहीं अपने सिंगिंग क्रेज को जारी रखते हुए उन्होंने महज 13 साल की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू किर दिया था। पहला गाना उन्होंने सुनील शेट्टी की ‘शास्त्र’ मूवी में गाया था, ये मूवी साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही सुनिधि की आवाज के काफी चर्चे होने लगे थे।
पहली शादी में झेली मुश्किलें
वहीं जितना शानदार सुनिधि का करियर रहा है उतना ही उतार-चढ़ाव से भरी उनकी रियल लाइफ रही है। जल्दी करियर बनाने के साथ-साथ सिंगर ने शादी भी जल्द ही कर ली थी। उनकी दो शादियां हुई हैं। पहली शादी उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर धर्म की दीवार लांघते हुए की थी। उन्होंने कोरियोग्राफर अहमद खान के एक्टर भाई बॉबी खान से शादी की थी। बॉबी सुनिधि से 14 साल बड़े थे, लेकिन उन्होंने परवाह करते बिना एक्टर से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात ‘पहला नशा’ सॉन्ग की शूटिंग के दौरान हुई थी।
शादी टूटने के बाद हितेश की हुई एंट्री
हालांकि बॉबी और सुनिधि की शादी एक साल भी नहीं चली और वो दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। इससे सुनिधि काफी टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने अपने करियर पर फोकस करते हुए साबित किया कि वो किसी भी परेशानी को अपने करियर के बीच नहीं आने देंगी। शादी टूटने के 10 साल बाद सिंगर की लाइफ में म्यूजिशियन हितेश सोनिक की एंट्री हुई। हितेश शादी से पहले ही सुनिधि के काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी कर ली और अब दोनों एक बेटी के मम्मी-पापा हैं।
यह भी पढ़ें: कौन है इंडिया का हाईएस्ट पेड सिंगर? पार्ट टाइम गाकर भी एक गाने के वसूलते हैं 3 करोड़
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
4 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines