Suneel Darshan Talk About Ek Rishta The Bond of Love: ‘एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव’ यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, राखी, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर जैसे कई सुपरस्टार्स थे। रिलीज के बाद यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं हिंदी फिल्म बन गई थी। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि ‘एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव’ में अमिताभ बच्चन की एंट्री कैसे हुई और क्यों उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस राखी के लिए रात 2 बजे तक फिल्म की शूटिंग की थी।
अमिताभ बच्चन ने मांगा रोल
रेडियो नशा ऑफिशियल से बातचीत में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन कहा, ‘मैंने एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव के लिए स्टारकास्ट फाइनल कर ली थी। मैं एक बार अंधेरी स्थित अपने ऑफिस जा रहा था, तभी मेरे पास एक कॉल आया। जब कॉल पर आवाज सुनी तो मैं सिहर गया। कॉल पर दूसरी ओर से आवाज आई कि हैलो सुनील, मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं। मैंने सुना है कि आप एक फिल्म बना रहे हैं। मैं इसमें काम करना चाहता हूं। अगर मेरे लिए कोई किरदार हो तो कृपया मुझे बताएं।’
सुनील दर्शन ने कहा, ‘मैं अमिताभ बच्चन की बात सुनकर हैरान था कि उनके जैसा कोई व्यक्ति मुझसे रोल मांग रहा है। मेरे लिए यह काफी एक्साइटमेंट वाला पल था। इसके बाद मैंने उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई फिर हमने फिल्म बनाने की तैयारी शुरू कर दी।’ डायरेक्टर ने आगे बताया कि एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव के लिए सारे किरदार फाइनल थे लेकिन मां का किरदार कौन करेगा यह तय नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की फेवरेट एक्ट्रेस कौन? बिग बी ने विद्या-कार्तिक को बताई दिल की बात
राखी ने रख दी थी शर्त
सुनील दर्शन ने कहा, ‘मैंने फिल्म में मां का रोल निभाने के लिए दिग्गज एक्ट्रेस राखी जी को फाइनल किया। उन्होंने हामी तो भर दी लेकिन एक शर्त भी रख दी। उन्होंने कहा कि वो रात में 8:45 से 10:15 के बीच शूटिंग नहीं करेंगी। फिल्म का शेड्यूल इस हिसाब से बनाओ। जब मैंने उनसे इसकी वजह पूछी तो राखी जी ने कहा कि मैं कौन बनेगा करोड़पति देखना चाहती हूं।’
अमिताभ बच्चन ने बदला शेड्यूल
दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए सुनील दर्शन ने आगे कहा, ‘मैंने जब अमित जी को बताया तो उन्होंने कहा कि आप राखी जी को मना मत करो। उन्हें सेट पर ले आओ। मैं अपना शेड्यूल बदल लूंगा। मैं करण के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम करता हूं। मैं 7 बजे आपके पास आऊंगा औश्र रात 2 बजे तक शूटिंग करूंगा।’
उन्होंने कहा, ‘बिग बी ने उस वक्त मुझसे कहा कि आप राखी जी की वैनिटी वैन में एक टीवी और केबल लगा दो और उन्हें सेट से बाहर जाने मत दो। वो खुशी से KBC देख सकेंगी और शूटिंग भी कर सकेंगी।’ सुनील दर्शन ने बताया कि इस तरह से उन्होंने अपनी फिल्म ‘एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव’ की शूटिंग सिर्फ 4 महीने में पूरी की। लोग हैरान भी थे कि इतनी बड़ी फिल्म इतनी जल्दी कैसे बन गई?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
38 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines