Sunanda Sharma: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसे वायरल वीडियोज देखने को मिलते हैं जो दिल खुश कर देते हैं. ये क्यूट वीडियोज यूजर्स को भी खूब पसंद आते हैं और इसलिए ही ये वायरल मोमेंट बन जाते हैं. पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का भी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वायरल वीडियो सुनंदा के मोहाली कॉन्सर्ट का है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्टेज पर खड़ी सुनंदा अपने फैन को स्टेज पर बुलाती हैं और उसे गले लगा लेती हैं. सुनंदा और उनके फैन का ये स्पेशल मोमेंट लोगों को काफी अच्छा लग रहा है. चलिए आपको भी सुनंदा शर्मा के बारे में डिटेल में बताते हैं.
कौन हैं सुनंदा?
सुनंदा शर्मा पंजाब के फतेहगढ़ चूड़ियां की रहने वाली हैं. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उनका खूब योगदान रहा है. ये भी कह सकते हैं कि सुनंदा पंजाबी इंडस्ट्री की स्टार हैं. अपने पंजाबी गानों से ऑडियंस का दिल जीतने वाली जूही ने अपने करियर की शुरुआत कवर सॉन्ग ‘बिल्ली अख’ से की थी. इसके बाद साल 2017 में उनका गाना ‘जानी तेरा ना’ रिलीज हुआ, जो घर-घर में फेमस हो गया था. इस गाने को आज भी काफी सुना जाता है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ‘पटाखे’, ‘दूजी वार प्यार’, ‘तेरे नाल नचना’ और ‘उड़ दी फिरन’ जैसे कई हिट गाने दे चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh ने Sardaar Ji 3 को लेकर हुए बवाल पर तोड़ी चुप्पी, क्या बोले सिंगर?
विवादों में भी रहा नाम
पंजाबी गानों के साथ-साथ एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया में भी अपना नाम बना चुकी हैं. एक्ट्रेस दिलजीत दोसांझ के साथ दिलजीत दोसांझ के साथ ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ में नजर आई थीं. वहीं एक्ट्रेस का हाल ही में करण औजला के साथ ‘बॉयफ्रेंड’ गाना रिलीज हुआ है. रिलीज होते ही ये गाना वायरल हो गया है. वहीं इससे पहले एक्ट्रेस म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल पर भी धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. जिसके बाद पिंकी धालीवाल पर केस भी दर्ज हो गया था.
यह भी पढ़ें: मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर खुद की जान लेना चाहती थी पंजाबी सिंगर, 2 साल बाद किया खुलासा
मोहाली कॉन्सर्ट से वीडियो वायरल
वहीं अब सुनंदा एक और बार सुर्खियों में हैं. सुनंदा का हाल ही में मोहाली में कॉन्सर्ट था. यहां भीड़ में से एक फैन ने सुनंदा के लिए शायरी बोली. जिसके बाद सुनंदा ने उसे स्टेज पर बुलाया और गले लगा लिया. सुनंदा के गले लग फैन भी इमोशनल हो गया और अब सुनंदा और उनके फैन का ये आइकॉनिक मोमेंट काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines