Actor Rejected Bigg Boss: बिग बॉस (Bigg Boss) का बज बीते कुछ दिनों से बना हुआ है। इस शो के शुरू होने से पहले ही इसकी हाइप बन गई है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार सलमान खान (Salman Khan) के इस शानदार रियलिटी शो में कौन शामिल होगा और कौन इस शो का ऑफर ठुकरा देगा। ऐसे में अब एक-एक कर वो सभी नाम सामने आ रहे हैं जिनके शो में जुड़ने के चांस हैं। इसी बीच अब एक ऐसी खबर मिली है जिसे पढ़कर फैंस का दिल टूट सकता है। अब एक मशहूर एक्टर ने इस शो को करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले भी वो इस शो में नजर आ चुके हैं और सलमान खान के मुंह से अपने लिए तारीफ भरे शब्द भी सुन चुके हैं।
इस एक्टर ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर
लेकिन वो इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि गेस्ट बनकर सामने आए थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद हो गई थी कि जल्द ही वो शो में कंटेस्टेंट बनकर भी एंट्री मार सकते हैं। लेकिन अब उन सभी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब उस एक्टर ने साफ-साफ इस शो में आने से मना कर दिया है। बता दें, ये एक्टर टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है और लड़कियों के बीच इस हैंडसम हंक की काफी फैन फॉलोइंग भी है। बता दें, ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि फहमान खान (Fahmaan Khan) हैं। फहमान खान को आपने पहले भी बिग बॉस 16 में देखा होगा।
रूमर्ड गर्लफ्रेंड की शो में उड़ी धज्जियां
वो इस सीजन में अपनी दोस्त और रूमर्ड गर्लफ्रेंड सुंबुल तौकीर खान को सपोर्ट करने आए थे। सुंबुल की इस शो में खूब बेइज्जती हुई थी। कभी शो के होस्ट तो कभी फैंस ने उन्हें शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के लिए ऑब्सेस्ड बताया था। ऐसे में फहमान ने जिस तरह सुंबुल को संभाला फैंस को उनकी पर्सनालिटी खूब पसंद आई। लेकिन अब एक्टर ने कहा है कि वो कभी भी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने अब अपने इस बड़े फैसले के पीछे की वजह भी रिवील कर दी है। फहमान ने शो को ठुकराने का कारण देते हुए कहा है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नहीं लाना चाहते।
यह भी पढ़ें: 35 साल पुराना निकला Jamal Kudu स्टेप, शराब के साथ नाची थीं रेखा, क्या आपने देखा?
एक्टर ने शो से दूरी का क्यों लिया फैसला?
दरअसल, एक्टर चाहते हैं कि उन्हें उनके काम से ही पहचाना जाए और पर्सनल लाइफ में वो कैसे हैं उस बात पर उन्हें जज न किया जाए। साथ ही वो रियलिटी शो में हिस्सा लेकर अपनी इमेज भी खराब नहीं करना चाहते। ऐसे में उन्होंने बिग बॉस से तौबा कर ली है। बता दें, उन्हें टीवी पर असली पहचान शो ‘इमली’ से मिली थी। इस शो में उन्हें खूब पसंद किया गया और उनका चार्म फैंस पर चल गया।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines